ट्रांसफाॅर्मर से निकली चिंगारी से लगी आग

वियाडा के समीप आग लगने की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग ने की त्वरित कार्रवाई

-वियाडा के समीप आग लगने की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग ने की त्वरित कार्रवाई प्रतिनिधि, लखीसराय. शहर के जमुई मोड़ के समीप वियाडा ऑफिस के पास ट्रांसफाॅर्मर की चिंगारी से अचानक आग लग गयी, लेकिन इस अगलगी में किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है. आग ट्रांसफाॅर्मर के चिंगारी से लगने की बात कही जा रही है. वहीं आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर अग्निशमन दस्ता पहुंच कर आग पर काबू पा लिया, जिससे एक बड़ी घटना होते-होते बच गयी. अग्निशमन पदाधिकारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि पंकज सिंह प्रतिष्ठान के समीप ट्रांसफाॅर्मर के चिंगारी से वियाडा में आग लग गयी, लेकिन सूचना मिलते ही अग्निशमन की दो वाहनों ने पहुंचकर आग पर काबू पा लिया. जिससे किसी तरह की अप्रिय घटना नहीं घटी है और ना ही किसी प्रकार का नुकसान होने की बात कही जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >