जमीन विवाद में हुई मारपीट, महिला समेत सात घायल

किऊल थाना क्षेत्र के घोषीकुंडी गांव में बुधवार को जमीन विवाद में मारपीट होने का मामला सामने आया है

इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचे दोनों पक्ष फिर आपस में भिड़े

लखीसराय

किऊल थाना क्षेत्र के घोषीकुंडी गांव में बुधवार को जमीन विवाद में मारपीट होने का मामला सामने आया है. जिसमें दोनों पक्ष की दो महिला समेत कुल सात लोग घायल हो गये. सभी पीड़ित परिजन समेत इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचे. इलाज के दौरान रजिस्ट्रेशन काउंटर पर एक बार फिर दोनों पक्ष आपस में भिड़ गये. जिसके कारण सदर अस्पताल में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गयी. सदर अस्पताल में तैनात सुरक्षाकर्मी ने सख्ती के साथ काफी मशक्कत के बाद दोनों पक्ष को समझा-बूझकर शांत करवाया. पीड़ित दोनों पक्ष एक दूसरे के नजदीकी बताये जा रहे हैं. पीड़ित में 80 वर्षीय लखन पंडित उनकी 60 वर्ष से पत्नी गायत्री देवी, 35 वर्षीय पुत्र राजेश पंडित, 30 वर्षीय पुत्र कौशल कुमार, राजकुमार पंडित की 35 वर्षीय पत्नी कंचन देवी, स्व रामनाथ पंडित के 28 वर्षीय पुत्र नकुल कुमार एवं 36 वर्षीय युवक विजय कुमार के रूप में हुई. दोनों पक्ष ने एक दूसरे के खिलाफ थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने की बात कही. इस संबंध में किऊल थानाध्यक्ष विजेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि भाई-बहन के झगड़े की वजह से मामला बढ़ा. दामाद के बीच में पड़ने से दोनों पक्षों में मारपीट हुई. घायलों का सदर अस्पताल में इलाज कराया गया है. आवेदन मिलने के उपरांत आगे की कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >