सौंदर्यीकरण के नाम पर खुदाई कर मिट्टी बेचने का आरोप, जांच की मांग

नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 19 स्थित संसार पोखर के घाट सौंदर्यीकरण के साथ-साथ खनन नियमों की अवहेलना को लेकर कांग्रेस जिला महासचिव पंकज वर्मा ने जिला प्रशासन से जांच की मांग की है

लखीसराय नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 19 स्थित संसार पोखर के घाट सौंदर्यीकरण के साथ-साथ खनन नियमों की अवहेलना को लेकर कांग्रेस जिला महासचिव पंकज वर्मा ने जिला प्रशासन से जांच की मांग की है. उन्होंने एक बयान जारी कर कहा कि पोखर सौंदर्यीकरण के नाम पर जरूरत से ज्यादा तालाब की खुदाई कर मिट्टी को कटाव कर बेचा जा रहा है. उसके बावजूद भी नगर प्रशासन और जिला प्रशासन कान में तेल देकर सो रही है. उन्होंने कहा कि संसार पोखर का इतिहास पौराणिक है. इस पोखर से लाखों लोगों की आस्था जुड़ी है. इसी पोखर में दुर्गा पूजा जैसे त्योहारों में मां दुर्गा की प्रतिमा भी विसर्जित की जाती है. इस पोखर के चारों तरफ घनी आबादी बसा हुआ है और सबसे बड़ी बात है पोखर के अधिक मिट्टी कटाव के कारण संसार पोखर बेहद गहरा हो गया है, जो आने वाले समय में घटना को आमंत्रित करते दिख रहा है. खनन विभाग और नगर प्रशासन एवं जिला प्रशासन संवेदक के अनियमितता के विरूद्ध कार्यवाही नहीं करती है तो जन आंदोलन के सहारे इस पोखर की सौंदर्यीकरण और लोगों की जानमाल की हिफाजत के लिए संवेदक, जिला प्रशासन और नगर प्रशासन के विरूद्ध आंदोलन किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

AMIT KUMAR SINH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >