शराब के महिला तस्कर व 14 शराबी गिरफ्तार

शराब के महिला तस्कर व 14 शराबी गिरफ्तार

लखीसराय. उत्पाद थाना पुलिस ने जिले के अलग-अलग जगहों से देसी शराब के साथ एक महिला तस्कर व 14 शराबियों को गिरफ्तार किया. उत्पाद निरीक्षक निर्मल कुमार ने बताया कि चानन थाना क्षेत्र के मानपुर से साधु मांझी की पत्नी सुनीता देवी को छह लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया. वहीं हलसी थाना क्षेत्र के कैंदी से दामोदरपुर निवासी रामबालक पासवान के पुत्र निरंजन कुमार व सुधीर पासवान के पुत्र राजा कुमार, हलसी चौक से मनोज पासवान के पुत्र राजीव कुमार, मसूर अंसारी के पुत्र ईरशाद अंसारी, पूर्वीगिद्धा निवासी रामबदन राय के पुत्र राजीव कुमार व रामचंद्र तांती के पुत्र दिनेश कुमार, चानन के मननपुर से मेदनी बिंद के पुत्र रूदल बिंद, बसमतिया के रमेश कुमार के पुत्र राहुल कुमार, बंशीपुर के मुसहरू मंडल के पुत्र संजीत कुमार व प्रदीप यादव के पुत्र सुधीर कुमार तथा बड़हिया से शरमा निवासी जुगल राम के पुत्र पवन कुमार, फुलो यादव के पुत्र नंदन यादव, पंकज राम के पुत्र अमित कुमार व शंभु राम के पुत्र कन्हैया कुमार को शराब पीने के आरोप में पकड़ा गया. सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev murarai sinha sinha

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >