खेत के समीप नदी में डूबे 50 वर्षीय व्यक्ति, देर शाम तक नहीं मिला सुराग

लखीसराय के वलीपुर गांव में 50 वर्षीय ललन सिंह खेत के पास नदी में डूब गए, जिससे स्थानीय लोगों और प्रशासन में हड़कंप मच गया है. SDRF की टीम को बुलाया गया है और गोताखोर उनकी तलाश कर रहे हैं. घटना की खबर से परिजनों में मातम पसर गया है.

लखीसराय सूर्यगढ़ा. पिपरिया थाना क्षेत्र के वलीपुर गांव निवासी स्व. रामाश्रय सिंह के पुत्र 50 वर्षीय ललन सिंह मंगलवार की अपराह्न खेत के समीप नदी में डूब गए. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों और पुलिस ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन देर शाम तक उनका कोई सुराग नहीं मिल सका.

नदी में तलाश अभियान जारी

पिपरिया थानाध्यक्ष सौरभ सुमन ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि नदी में डूबे ललन सिंह की तलाश के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है. स्थानीय लोगों के साथ पुलिस टीम भी नदी में खोजबीन कर रही है. हालांकि देर शाम तक उनका पता नहीं चल पाया था.

एसडीआरएफ टीम से मांगी गई मदद

थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की सूचना एसडीओ को देते हुए एसडीआरएफ टीम भेजने का आग्रह किया गया है. वहीं बड़हिया में उपलब्ध एसडीआरएफ टीम को भी घटनास्थल पर पहुंचकर तलाश अभियान में सहयोग करने के लिए सूचित किया गया है. एसडीआरएफ टीम के पहुंचने के बाद नदी में खोज अभियान को और तेज किए जाने की उम्मीद है.

परिजनों में मचा कोहराम

ललन सिंह के नदी में डूबने की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. स्थानीय ग्रामीण भी घटनास्थल पर जुटे हुए हैं. देर शाम तक पुलिस और ग्रामीण नदी में उनकी तलाश में जुटे रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राजेश गुप्ता

राजेश गुप्ता प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सूर्यगढ़ा (लखीसराय) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >