बारिश में भीगी दीवार बनी मौत का कारण, करंट लगने से किराना दुकानदार की मौत

Electric Shock Death: लखीसराय जिले के चानन प्रखंड स्थित धनवह गांव में शुक्रवार रात एक हृदयविदारक हादसे में 30 वर्षीय किराना दुकानदार बिपिन कुमार मंडल की मौत हो गई. बारिश के कारण भीगी दुकान की दीवार में करंट प्रवाहित हो रहा था. दुकान बंद करने के दौरान वह इसकी चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए. आसपास के लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है.

चानन (लखीसराय), रंजन पासवान की रिपोर्ट:

Electric Shock Death: बारिश के मौसम में बिजली से जुड़ी लापरवाही कितनी जानलेवा हो सकती है, इसका दर्दनाक उदाहरण लखीसराय के चानन प्रखंड में देखने को मिला. दुकान बंद कर रहे एक युवा दुकानदार की भीगी दीवार में दौड़ रहे करंट की चपेट में आने से मौत हो गई.

दुकान बंद करते समय हुआ हादसा

मृतक की पहचान धनवह गांव निवासी रामजी मंडल के पुत्र बिपिन कुमार मंडल के रूप में हुई है. वह गांव में किराना दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे. शुक्रवार रात करीब नौ बजे वह रोज की तरह दुकान बंद कर रहे थे. इसी दौरान बारिश से भीगी दीवार में प्रवाहित हो रहे करंट की चपेट में आ गए.

करंट लगने के बाद सिर में लगी गंभीर चोट

ग्रामीणों के अनुसार करंट का तेज झटका लगते ही बिपिन पीछे की ओर गिर पड़े. गिरने से उनके सिर में गंभीर चोट लगी. मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें संभालने की कोशिश की, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं.

पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम

घटना की सूचना मिलते ही बन्नूबगीचा थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

बिपिन कुमार मंडल परिवार के मुख्य कमाऊ सदस्य थे. उनकी असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. गांव के लोगों ने बताया कि वह मिलनसार और मेहनती स्वभाव के व्यक्ति थे. उनकी मौत से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है.

आर्थिक सहायता की मांग

ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है. उनका कहना है कि परिवार के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है और ऐसे समय में सरकारी मदद की जरूरत है.

ALSO READ: आज होगी मध्यम बारिश, 36 डिग्री पर पहुंचेगा तापमान, गर्मी से मिलेगी राहत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pintu Pranav

प्रभात खबर में कंटेंट राइटर, जिन्हें डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 5 साल से ज़्यादा का अनुभव है. न्यूज़ राइटिंग, कंटेंट क्रिएशन, कॉपी एडिटिंग, हेडलाइन राइटिंग और फ़ैक्ट-चेकिंग में अनुभवी. कृषि, वन और पर्यावरण, शिक्षा, राजनीति, टेलीकम्युनिकेशन, धर्म और आध्यात्मिक मामले, सामाजिक मुद्दे, NGO और संस्थान, सरकारी कामकाज और समसामयिक मामलों जैसे कई विषयों पर काम किया है. संपादकीय मानकों और न्यूज़रूम की कार्यक्षमता को बनाए रखते हुए सटीक, प्रभावशाली और पाठकों पर केंद्रित पत्रकारिता करने के लिए प्रतिबद्ध है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >