परिजनों ने थाना में आवेदन देकर खोजबीन की लगायी गुहार
बड़हिया. नगर परिषद अंतर्गत वार्ड संख्या 22 इंदुपुर निवासी स्व डोढा राम की पत्नी सह अमित कुमार की मां 72 वर्षीय विमला देवी बीते 16 अप्रैल से लापता हैं. घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे इलाके में चिंता का माहौल बना हुआ है. परिजनों ने विमला देवी के लापता होने को लेकर बड़हिया थाना में आवेदन देकर उनकी खोजबीन करने की गुहार लगायी है. इस संबंध में बड़हिया थानाध्यक्ष ब्रजभूषण सिंह ने बताया कि आवेदन मिला है पुलिस घटना की जांच में जुटी है. संभावित जगहों पर खोजबीन की जा रही है. परिजनों ने बताया कि विमला देवी रोज की तरह 16 अप्रैल को गंगा पार दियारा क्षेत्र में गेहूं लोढ़ने के लिए गयी थीं. आम दिनों की तरह शाम तक उनके घर लौटने की उम्मीद थी, लेकिन देर रात तक जब वे वापस नहीं आयी, तो परिवार वालों की चिंता बढ़ गयी. इसके बाद से ही परिजन और स्थानीय लोग लगातार उनकी खोजबीन में जुटे हुए हैं.——————————————————————–
