हरुहर नदी में डूबने से बुजुर्ग की मौत, गांव में मातम
Copied link
हरुहर नदी में डूबने से बुजुर्ग की मौत, गांव में मातम
डुमरी पंचायत अंतर्गत धीराडाढ़ गांव में मंगलवार की घटना
बड़हिया. स्थानीय थाना क्षेत्र के डुमरी पंचायत अंतर्गत धीराडाढ़ गांव में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां हरुहर नदी में डूबने से एक बुजुर्ग की मौत हो गयी. मृतक की पहचान गांव निवासी 65 वर्षीय कैलाश सिंह के रूप में की गयी है. घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल व्याप्त है. बताया जा रहा है कि कैलाश सिंह कृषि कार्य के सिलसिले में मजदूर से संपर्क करने के लिए नदी के उस पार स्थित गांव जा रहे थे, हालांकि उस समय नदी पार करने के लिए कोई नाव उपलब्ध नहीं थी. मजबूरी में उन्होंने तैरकर नदी पार करने का प्रयास किया. इसी दौरान वे गहरे पानी में डूब गये. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे व काफी प्रयास के बाद उन्हें नदी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. इस हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.