शराबी व तस्कर को किया गिरफ्तार

शराबी व तस्कर को किया गिरफ्तार

मेदनीचौकी. अलग-अलग क्षेत्र में रविवार को अभियान चलाकर एक पियक्कड़ व एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया. मेदनीचौकी थानाध्यक्ष चितरंजन कुमार ने बताया कि खावा चंद्रटोला निवासी विसुनदेव महतो के पुत्र रवींद्र महतो को एक लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. शराब तस्करी के आरोप में मेदनीचौकी कांड 58/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी. दूसरा शराब के नशे में बसगढा़ बिंद टोली निवासी डोमन महतो के पुत्र चंदन कुमार को पकड़ा गया. अस्पताल में मेडिकल जांच करवाया गया, जहां चिकित्सक ने एल्कोहल की पुष्टि की. तत्पश्चात उसे गिरफ्तार कर लिया गया. फिर मेदनीचौकी थाना कांड 59/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी. उसके बाद दोनों आरोपित को पुलिस अभिरक्षा में न्यायिक हिरासत में लखीसराय भेज दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev murarai sinha sinha

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >