ड्यूटी से नदारद रहने वाली डॉक्टर पर गिरी गाज, रोका गया वेतन

ड्यूटी से नदारद रहने वाली डॉक्टर पर गिरी गाज, रोका गया वेतन

अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मसूदन का हाल बेहाल, बीसीएमओ के औचक निरीक्षण में खुली पोल

पीरीबाजार. स्वास्थ्य विभाग की लाख कोशिशों के बावजूद ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सकों की मनमानी थमने का नाम नहीं ले रही है. ताजा मामला पीरी बाजार थाना क्षेत्र के अभयपुर के कस्बा पंचायत स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, मसूदन की है, जहां ड्यूटी से गायब रहने वाली प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी पर कार्रवाई हुई है. अस्पताल में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ लिली बिसरा के लगातार अनुपस्थित रहने की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ वाईके दिवाकर ने सोमवार को अस्पताल का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान अस्पताल की व्यवस्था बदहाल दिखी. डॉक्टर अपनी ड्यूटी से नदारद पायी गयीं. डॉक्टर की इस घोर लापरवाही पर कड़ा रुख अपनाते हुए डॉ दिवाकर ने मौके पर ही उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश दिये. उन्होंने बताया कि डॉ लिली बिसरा का वेतन तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया है. उनकी इस लापरवाही के संबंध में स्पष्टीकरण जारी कर जवाब मांगा है. कहा है कि जो भी चिकित्सक अपने कर्तव्य के प्रति लापरवाह पाये जायेंगे. उन पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी. यह अभियान आगे भी जारी रहेगा. हालांकि कार्रवाई के बाद भी मंगलवार को भी अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मसूदन के चिकित्सा प्रभारी लिली बिसरा अनुपस्थित ही थीं.

स्वास्थ्य विभाग की लाख कोशिशों के बावजूद ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सकों की मनमानी थमने का नाम नहीं ले रही है. ताजा मामला पीरी बाजार थाना क्षेत्र के अभयपुर के कस्बा पंचायत स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, मसूदन का है, जहां ड्यूटी से गायब रहने वाली प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी पर कार्रवाई हुई है. अस्पताल में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ लिली बिसरा के लगातार अनुपस्थित रहने की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ वाईके दिवाकर ने सोमवार को अस्पताल का औचक निरीक्षण किया था. निरीक्षण के दौरान अस्पताल की व्यवस्था बदहाल दिखी. डॉक्टर अपनी ड्यूटी से नदारद पायी गयी. डॉक्टर की इस घोर लापरवाही पर कड़ा रुख अपनाते हुए डॉ दिवाकर ने मौके पर ही उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश दिये. उन्होंने बताया कि डॉ लिली बिसरा का वेतन तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया है. उनकी इस लापरवाही के संबंध में स्पष्टीकरण पत्र जारी कर जवाब मांगा गया है. साथ ही कहा है कि जो भी चिकित्सक अपने कर्तव्य के प्रति लापरवाह पाये जायेंगे. उन पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी. यह अभियान आगे भी जारी रहेगा. हालांकि कार्रवाई के बाद भी मंगलवार को भी अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मसूदन के चिकित्सा प्रभारी लिली बिसरा अनुपस्थित थीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >