कांग्रेस के अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष बने देवेंद्र चंद्रवंशी

कांग्रेस के अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष बने देवेंद्र चंद्रवंशी

लखीसराय. जिले के चंद्रवंशी समाज के वरीय नेता सह सामाजिक कार्यकर्ता अधिवक्ता देवेंद्र राम चंद्रवंशी को कांग्रेस अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया है, जिसपर कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी है. प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत हुए चंद्रवंशी ने बताया कि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नीतू सिंह निषाद व प्रभात कुमार चंद्रवंशी के द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी दी गयी है. उसे वे बखूबी निर्वहन करेंगे. चंद्रवंशी ने प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत होने पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष सहित सहित अन्य पदाधिकारियों बधाई देते हुए कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने की बात कही. देवेंद्र चंदंवशी के अलावा सेठना निवासी जयप्रकाश राम को प्रदेश सचिव व महेंद्र राम चंद्रवंशी को अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है. उनके मनोनयन पर जिलाध्यक्ष अमरेश कुमार अनीश, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रो सुनील कुमार, पंकज वर्मा, भरत चंद्रवंशी, अशोक कुमार राम, ओमप्रकाश, मुंशी राम, अजय कुमार सहित अन्य ने बधाई दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >