कल्वर्ट निर्माण में हो रही है देरी, लोगों को हो रही परेशानी

Culvert construction is getting delayed

कल्वर्ट बनकर है तैयार, पाइप लाइन बिछाने को लेकर आ रही अड़चन

लखीसराय. शहर के विद्यापीठ चौक से वार्ड नंबर चार की सीमा तक सड़क के पश्चिमी साइड की ओर बने सड़क के किनारे जलजमाव से निजात पाने के लिए नाला का निर्माण कराया गया है, लेकिन कल्वर्ट नहीं होने के कारण पिछले तीन वर्षों से नाला कोई काम का नहीं था. पूर्व वार्ड पार्षद प्रतिनिधि मुकुल महतो के प्रयास से तत्कालीन पीडब्ल्यूडी मंत्री विजय कुमार सिन्हा की पहल से विद्यापीठ चौक से आगे मुख्य सड़क मध्य विद्यालय इंग्लिश के समीप कल्वर्ट निर्माण की योजना स्वीकृत की गयी एवं कल्वर्ट निर्माण कराया गया कल्वर्ट निर्माण कर किऊल नदी तक ह्यूमन पाइप लाइन बिछाने के लिए कार्य शुरू किया गया है. पाइप लाइन लगभग बिछा भी दिया गया है, लेकिन विद्यापीठ चौक के पास एक पीपल के पेड़ की वजह से अड़चन आ गयी. लोगों का कहना है पीपल के पेड़ पूजन के लिए इंग्लिश मोहल्ला एवं गढ़ी विशनपुर के अलावा अन्य जगहों से भी महिला श्रद्धालु यहां पहुंचती हैं. इसलिए पीपल के पेड़ को बिना नुकसान पहुंचाये पेड़ के दक्षिण या उत्तर साइड से गड्ढा बनाकर ह्यूमन पाइप लाइन बिछाया जा सकता है. इस संबंध में पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता शिवम कुमार का कहना है कि इसका हल ढूंढा जा रहा है. जल्द ही निष्कर्ष निकालकर पाइप लाइन को बिछाया जा सकता है.

———————————————————————————–

20 अप्रैल को होगा केंद्रीय विद्यालय के नौवीं कक्षा की प्रवेश परीक्षा

कम सीट रहने के कारण होगा लॉटरी सिस्टम से चयन

प्रतिनिधि, लखीसराय. सदर प्रखंड के खगौर पंचायत स्थित किऊल नदी के किनारे सेंट्रल स्कूल के नौवीं कक्षा में बच्चों के नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा आगामी 20 अप्रैल को लिया जायेगा. नौवीं कक्षा में प्रवेश के लिए दो अप्रैल से आठ अप्रैल 2026 तक आवेदन लिया गया है. नौवीं कक्षा में कम सीट होने के कारण प्रवेश परीक्षा में सफल बच्चे के नाम का लॉटरी निकला जायेगा. लॉटरी में नाम आने के बाद उनका नामांकन लिया जायेगा.

———————————————————————————–

आज लगेगा कसबा में लगेगा ””पशु बांझपन निवारण शिविर””

पीरी बाजार. क्षेत्र के पशुपालकों की आय बढ़ाने और पशुओं के स्वास्थ्य में सुधार लाने के उद्देश्य से आज अभयपुर के कसबा सरकारी बंगला पर पशु बांझपन निवारण एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है. इस कार्यक्रम की जानकारी देते हुए पशु चिकित्सक डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि सुबह साढ़े 10 बजे से शिविर का आयोजन किया जायेगा. आयोजन का मुख्य लक्ष्य उन पशुओं का उपचार करना है जो लंबे समय से प्रजनन संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं. पशुपालकों को इस शिविर में बांझपन की समस्या से ग्रसित गायों और भैंसों की अनुभवी डॉक्टरों द्वारा गहन जांच की जायेगी. साथ ही पशुओं को ””हीट”” में लाने के वैज्ञानिक तरीके और उचित पोषण प्रबंधन पर विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन दिया जायेगा. डॉ. राजेश कुमार ने क्षेत्र के सभी किसानों और डेयरी संचालकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस शिविर में पहुंचे एवं पशु रोग संबंधित किसी भी जानकारी एवं पशुओं के रखरखाव दुग्ध उत्पादन में बढ़ोतरी को लेकर तरह-तरह की जानकारी दी जायेगी.

———————————————————————————–

सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर एनडीए कार्यकर्ताओं में जश्नप्रतिनिधि, चानन. सम्राट चौधरी के बिहार के मुख्यमंत्री बनने पर बुधवार को एनडीए कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल बना रहा. प्रखंड के विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई और रंग गुलाल लगाये और सम्राट चौधरी जिंदाबाद का नारे लगाये. कार्यकर्ताओं ने कहा कि बिहार में नया सम्राट युग का शुरुआत होने जा रहा है. अब उत्तर प्रदेश जैसे शासन होगा. बिहार में अपराधियों की खैर नहीं होगी. अपराधी बिहार छोड़ें या आत्म समर्पण करें, इसी में उनकी भलाई है. सम्राट चौधरी को बधाई देने वालों में रघुवीर मंडल, मदन मंडल, रामदेव मंडल, उपेंद्र प्रसाद वर्मा, नवल किशोर महतो, अशोक महतो, मनु कुमार उर्फ मनीष कुमार, परमेश्वर यादव, धनंजय पटेल, नागेश्वर पासवान, अवधेश मंडल, देवकीनंदन मंडल, शशि भूषण राय सहित अन्य कार्यकर्ताओं द्वारा जश्न मनाया गया.

———————————————————————————– B

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >