गणतंत्र दिवस को ले शहीद द्वार व अन्य जगहों की हो रही साफ-सफाई

शहर की बीचों-बीच स्थित शहीद द्वार की मरम्मती एवं रंग-रोगन का कार्य शुरू कर दिया गया है.

लखीसराय. शहर की बीचों-बीच स्थित शहीद द्वार की मरम्मती एवं रंग-रोगन का कार्य शुरू कर दिया गया है. स्वतंत्रता दिवस एवं गणतंत्र दिवस के अवसर पर शहीद द्वार पर स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा झंडोतोलन किया जाता है. प्रत्येक साल रंग-रोगन करवाया जाता है, लेकिन मरम्मती कार्य इस बार गणतंत्र दिवस से पूर्व किया जा रहा है. इससे लोगों में खुशी की लहर है. लोगों का कहना है कि जिलाधिकारी की पहल से शहर में कई बदलाव देखे जा रहे हैं. लोगों को कई तरह की सुविधाओं के लिए जिलाधिकारी द्वारा कार्य किया गया है. वहीं शहर के धरोहर शहीद द्वार एवं लखीसराय रेलवे स्टेशन की दीवार को विभिन्न तरह की पेंटिंग से सजाया गया है. इससे शहर की सुंदरता एवं स्वच्छता बढ़ रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >