क्राइम ब्रांच का अधिकारी बनकर धौंस जमाना युवक को पड़ा महंगा, गिरफ्तार

कवैया पुलिस ने शहर के बड़ी दुर्गा स्थान के समीप की गिरफ्तारी

लखीसराय. शहर के बड़ी दुर्गा स्थान के समीप एक युवक खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर लोगों पर धौंस जमा रहा था. इसकी सूचना मिलने पर कवैया थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंच उक्त युवक को गिरफ्तार कर लिया. बताया जा रहा है कि कवैया पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति अपने आप को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर लोगों पर धौंस जमा रहा है. थानाध्यक्ष राजवर्धन कुमार ने बताया कि शेखपुरा जिले के चितौड़ा निवासी प्रणव पंकज सिंह बड़ी दुर्गा स्थान के समीप अपने आप को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर धौंस जमा रहा था. इस बीच इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. कवैया पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के दौरान वह नकली पुलिस अधिकारी निकला. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >