पूर्व राष्ट्रपति डॉ राधाकृष्णन की पुण्यतिथि पर बच्चों के बीच पुस्तक वितरित

निजी खर्च से 15 छात्र-छात्राओं के बीच ‘बेसिक इंग्लिश ट्रांसलेशन’ की पुस्तक का वितरण किया गया.

प्राथमिक विद्यालय मुसहरी टोला दरियापुर में याद किये गये डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन

बड़हिया. प्रखंड के लक्ष्मीपुर पंचायत अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय मुसहरी टोला दरियापुर में शुक्रवार को देश के पूर्व राष्ट्रपति व महान दार्शनिक भारत रत्न डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की 51वीं पुण्यतिथि मनायी गयी. इस अवसर पर शिक्षकों व छात्र-छात्राओं द्वारा उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया गया. इस अवसर पर विद्यालय के प्रधान शिक्षक पीयूष कुमार झा द्वारा अपने निजी खर्च से 15 छात्र-छात्राओं के बीच ‘बेसिक इंग्लिश ट्रांसलेशन’ की पुस्तक का वितरण किया गया. इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए प्रधान शिक्षक पीयूष कुमार झा ने कहा कि डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन लोकप्रिय शिक्षक व संविधान निर्माता थे. ये भारत के प्रथम उप राष्ट्रपति थे तथा लगातार दो कार्यकाल तक उप राष्ट्रपति रहने के बाद ये 1962 में देश के द्वितीय उप राष्ट्रपति बने. ये हमेशा छात्रों के हितैषी थे. इसलिए उनके जन्मदिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है. उनकी पुण्यतिथि पर अंग्रेजी ट्रांसलेशन की पुस्तक वितरण का उद्देश्य है कि छात्रों को सरलता पूर्वक अंग्रेजी विषय के प्रति रुचि जगाना है. अंग्रेजी ट्रांसलेशन की पुस्तक पाकर छात्रों में काफी प्रसन्नता दिखी. इस अवसर पर सभी शिक्षिकाएं उपस्थित थे. ज्ञात हो कि विद्यालय के प्रधान शिक्षक पीयूष कुमार झा द्वारा अनेकों अवसर पर छात्र-छात्राओं के बीच विभिन्न प्रकार की पाठ्य सामग्री का वितरण कर छात्रों को प्रोत्साहित किया जाता है.

———————————————————————————————-

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev murarai sinha sinha

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >