रेल भवन में गूंजे बिहार के यात्रियों के मुद्दे, पूर्व जिला परिषद सदस्य आशुतोष कुमार की पहल पर रेलवे बोर्ड ने दिए कार्रवाई के निर्देश

आशुतोष कुमार की पहल पर रेलवे बोर्ड ने बिहार के रेल यात्रियों की समस्याओं के समाधान और ट्रेनों के परिचालन में सुधार के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश।

पीरीबाजार(लखीसराय ) . रेल यात्रियों की सुविधाओं को लेकर पूर्व जिला परिषद सदस्य आशुतोष कुमार ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित रेल भवन में रेलवे बोर्ड के सदस्य (यातायात एवं व्यावसायिक विकास) डॉ. मनोज कुमार सिंह से मुलाकात की. उन्होंने जमालपुर, लखीसराय और मुंगेर क्षेत्र के रेल यात्रियों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की. आशुतोष कुमार द्वारा उठाए गए मुद्दों पर गंभीरता दिखाते हुए डॉ. मनोज कुमार सिंह ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिये हैं.

हावड़ा-राजगीर एक्सप्रेस सप्ताह में चार दिन भागलपुर-अभयपुर मार्ग सेचलाने का निर्देश

जिसमें हावड़ा-राजगीर एक्सप्रेस का परिचालन को लेकर पूर्व रेलवे के प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधक नीरज वर्मा और पूर्व मध्य रेलवे की प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधक इंदू दुबे को निर्देश दिया गया है कि हावड़ा-राजगीर एक्सप्रेस का परिचालन सप्ताह में चार दिन भागलपुर-जमालपुर-अभयपुर मार्ग से सुनिश्चित किया जाय. जसीडीह-जमालपुर मेमू वर्तमान में दो अलग-अलग ट्रेन नंबरों से चल रही जसीडीह-जमालपुर मेमू ट्रेन को एक ही ट्रेन नंबर से संचालित करने की दिशा में पहल करने का निर्देश दिया गया, ताकि यात्रियों को अनावश्यक असुविधा न हो.

अशोकधाम में ट्रेनों का ठहराव:

अशोकधाम रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का स्थायी ठहराव सुनिश्चित करने पर भी सकारात्मक निर्णय लेते हुए संबंधित कार्रवाई के निर्देश दिये गये. इससे बाबा अशोकधाम आने वाले हजारों श्रद्धालुओं और स्थानीय यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा. बांका-राजेंद्रनगर इंटरसिटी एक्सप्रेस (13241) की गति बढ़ाकर उसे दोपहर 3:10 बजे तक राजेंद्रनगर टर्मिनल पहुँचाने का निर्देश दिया गया है, जिससे यात्रियों का समय बचेगा.

केंद्रीय मंत्रियों का जताया आभार

इस पहल के लिए आशुतोष कुमार ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि इन प्रस्तावों के धरातल पर उतरने से पूरे क्षेत्र के रेल यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी और अशोकधाम रेलवे स्टेशन का महत्व और बढ़ेगा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >