Bihar News: बिहार में 4666 लीटर विदेशी शराब बरामद, ट्रक से तस्करी का बड़ा नेटवर्क बेनकाब

Bihar News: बिहार में पुलिस ने एक बार फिर शराब तस्करों के मंसूबों पर पानी फेर दिया है. लखीसराय जिले में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक ट्रक से 4666 लीटर से ज्यादा विदेशी शराब बरामद कर तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है.

Bihar News: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद शराब तस्करी के मामलों में कमी नहीं आ रही है. इसी कड़ी में लखीसराय पुलिस ने रविवार देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब से लदे एक ट्रक को जब्त किया है. ट्रक से कुल 527 कार्टन में कुल 4666.6 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई है. यह कार्रवाई जिले के बाजार समिति के जमुई मोड़ पर की गयी. जहां गुप्त सूचना पर पुलिस ने ट्रक संख्या BR-09HH-8032 को रोककर तलाशी ली जिसके बाद ट्रक में अवैध शराब पाई गई. जिसे झारखंड, उत्तर प्रदेश और पंजाब में बिक्री के लिए तैयार किया गया था.

गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई

पुलिस पदाधिकारी अमित कुमारने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि एक ट्रक से शराब की बड़ी खेप गुजरने वाली है. सूचना मिलते ही उन्होंने टीम के साथ रात को वाहन की जांच शुरू कर दी. जैसे ही एक संदिग्ध ट्रक को लेकर चालक ने भागने की कोशिश की, तभी थाना अध्यक्ष अमित कुमार व उनकी टीम ने सतर्कता से कुछ ही दूरी पर ट्रक को पकड़ लिया. इसके बाद वाहन की तलाशी ली गई और बड़ी मात्रा में शराब जब्त की गयी.

आरोपियों से की जा रही पूछताछ

पुलिस को देखते ही ट्रक ड्राईवर ने भागने की कोशिश की मगर सतर्क पुलिस ने तुरंत उसे पकड़ लिया. चालक की पहचान कृष्ण धीवर नाम के रूप में की गई है. जिसकी उम्र 30 साल बताई गयी है. कृष्ण के साथ-साथ एक और व्यक्ति पकड़ा गया है. जिसका नाम पिंटू कुमार है. फ़िलहाल इन दोनों अपराधियों को पुलिस हिराशत में लेकर पूछताछ कर रही है.

आगे की कार्रवाई जारी

लखीसराय पुलिस ने ट्रक से शराब बरामद करने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. साथ ही पुलिस का मानना है की इसके पीछे किस शराब माफिया का हाथ है इसलिए पुलिस ने शराब तस्करी से जुड़े नेटवर्क का पता लगाने के लिए छानबीन तेज कर दी गई है.

(जयश्री आनंद की रिपोर्ट)

Also Read: बिहार के इस जिले में गंगा का कहर! किसानों की कई बीघा जमीन नदी में समाई, गांवों पर मंडरा रहा खतरा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >