बीडीओ प्रिया कुमारी को दी गयी भावभीनी विदाई

चानन प्रखंड कार्यालय में निवर्तमान बीडीओ प्रिया कुमारी को भावभीनी विदाई दी गई और नए बीडीओ श्रवण कुमार पांडेय का भव्य स्वागत किया गया।

चानन (लखीसराय) . प्रखंड परिसर में आयोजित भव्य विदाई सह सम्मान समारोह में निवर्तमान बीडीओ प्रिया कुमारी को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई, जबकि नवपदस्थापित बीडीओ श्रवण कुमार पांडेय का स्वागत किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि दिनेश यादव ने की, जबकि मंच संचालन संग्रामपुर पंचायत के मुखिया दीपक सिंह ने किया.

छात्राओं ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

समारोह की शुरुआत में स्कूली छात्राएं रानी सिंह, सिमरन कुमारी, श्रेया कुमारी, रौशनी कुमारी, सपना कुमारी और संध्या कुमारी ने नवपदस्थापित बीडीओ श्रवण कुमार पांडेय पर पुष्पवर्षा कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. इसके बाद छात्राओं ने भावुक कर देने वाला विदाई गीत प्रस्तुत किया, जिसे सुनकर कार्यक्रम में मौजूद कई लोगों की आंखें नम हो गईं. विदाई समारोह के दौरान एक बुजुर्ग महिला अपनी फरियाद लेकर मंच पर पहुंच गई. निवर्तमान बीडीओ प्रिया कुमारी ने विदाई के क्षणों में भी संवेदनशीलता दिखाते हुए मंच पर ही महिला की समस्या का समाधान किया. वहीं नये बीडीओ श्रवण कुमार पांडेय का फूल-माला, चादर और गुलदस्ता देकर अभिनंदन किया गया.

जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की रही मौजूदगी

समारोह में प्रखंड प्रमुख रंजू देवी, जिला पार्षद प्रतिनिधि मदन मंडल, उपप्रमुख शिवनंदन बिंद, मुखिया डबलू पासवान, रविचंद्र भूषण, मीना देवी, यशोदा देवी, पंचायत समिति सदस्य निरंजन पासवान, बजरंगी साव, पूर्व मुखिया उपेंद्र प्रसाद वर्मा, रामदेव मंडल, मुखिया प्रतिनिधि शशि भूषण राय, उमेश महतो, चंदू सिंह, उपेंद्र सिंह, पप्पू साव, मुकेश रजक सहित अन्य जनप्रतिनिधि, प्रखंड कर्मी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

ALSO READ : इंस्टाग्राम का 'इश्क' और पुलिस का 'एक्शन': घर से भागे नाबालिग प्रेमी-प्रेमिका सकुशल बरामद


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >