सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी की परीक्षा प्रथम दिन संपन्न

सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी की परीक्षा प्रथम दिन संपन्न

जिले के सभी 13 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त परीक्षा का हुआ संचालन

दोनों पालियों में 6021 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित, 5907 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा

लखीसराय. बीपीएससी के द्वारा आयोजित सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी के पहले दिन जिले के सभी 13 परीक्षा केंद्रों पर मंगलवार को शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त परीक्षा का संचालन हुआ. किसी भी केंद्र पर किसी तरह की अप्रिय सूचना प्राप्त नहीं हुई है. परीक्षा के दौरान डीएम नीरज कुमार, एसडीओ प्रभाकर कुमार, एसडीपीओ शिवम कुमार समेत अन्य अधिकारी परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करते रहे. परीक्षा दो पालियों में ली गयी., प्रथम पाली में सुबह 10:00 बजे से 12:00 बजे दिन तक आयोजित की गयी., प्रथम पाली में कल 5964 परीक्षार्थियों को शामिल होना था, लेकिन 2973 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हो सके. जबकि 2991 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. वहीं दूसरी पाली में 2:30 बजे से 4:30 बजे तक परीक्षा का आयोजन किया गया. दूसरे पाली में भी 5964 परीक्षार्थी को शामिल होना था, लेकिन 2934 परीक्षार्थी ही परीक्षा में शामिल हो सके. शेष 3030 परीक्षार्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहे. पहली पाली की परीक्षा एवं दूसरी पाली की परीक्षा में परीक्षा केंद्र के अंदर एक घंटा पूर्व ही प्रवेश कराया गया. सभी परीक्षार्थियों की बारीकी से चेकिंग कर परीक्षा केंद्र के अंदर जाने दिया गया. परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी कैमरा व वीडियोग्राफी के माध्यम से निगरानी रखी जा रही थी. वहीं दंडाधिकारी एवं केंद्राधीक्षक भी लगातार निगरानी रख रहे थे. जिले के बड़हिया में भी परीक्षा केंद्र बनाया गया था. परीक्षा केंद्र पर जिला प्रशासन के द्वारा सख्ती से नियमों का पालन करते नजर आये. 15 अप्रैल को भी परीक्षा दो पालियों में लिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev murarai sinha sinha

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >