साफ-सफाई का टेंडर लेने के लिए 22 तक करें आवेदन

मई 2026 के पहले सप्ताह तक शहर की साफ सफाई का टेंडर किया जा सकता है. 22 अप्रैल तक शहर के साफ सफाई के लिए संवेदक अपने कागजात शामिल कर सकते हैं

लखीसराय.

मई 2026 के पहले सप्ताह तक शहर की साफ सफाई का टेंडर किया जा सकता है. 22 अप्रैल तक शहर के साफ सफाई के लिए संवेदक अपने कागजात शामिल कर सकते हैं. पिछले साल जिस एनजीओ को साफ सफाई का टेंडर दिया गया था. वह सवालों के घेरे में रहा है. नगर परिषद के आला कमान पर आरोप लगा कि नियम और नगर परिषद के अधिनियम को ताक पर रखकर एनजीओ को साफ सफाई का टेंडर दिया गया है. उप सभापति के इस आरोप को लेकर जांच पड़ताल भी की गयी. जिसके बाद साफ सफाई एनजीओ को क्लीन चिट भी दिया गया, लेकिन इस क्लीन चिट पर उपसभापति ने पुनः जांच की मांग को लेकर नगर विकास एवं आवास विभाग को लिखा था. जिसके बाद फिर से एडीएम नीरज कुमार के देखरेख में जांच शुरू हुआ था. इस बार पिछले एनजीओ इस टेंडर में भाग लेंगे या नहीं यह अभी किसी पदाधिकारी के द्वारा स्पष्ट नहीं किया जा रहा है.

बोले अधिकारी

नप ईओ प्रभात रंजन ने बताया कि 22 अप्रैल तक साफ सफाई के टेंडर के लिए संवेदक अपना आवेदन दे सकते हैं. उन्होंने कहा कि अप्रैल के अंतिम सप्ताह या मई के प्रथम सप्ताह में साफ सफाई का टेंडर कर लिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev murarai sinha sinha

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >