कला महोत्सव में डॉ उदय शंकर को ‘आचार्य नंदलाल बोस कला सम्मान 2026

सम्मान उन्हें वरिष्ठ चित्र कलाकार पटना से आई श्रीमती सत्या सारथी एवं गया से आई फरहाना इमाम द्वारा संयुक्त रूप से प्रदान किया गया.

सूर्यगढ़ा. विश्व कला दिवस के शुभ अवसर पर मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर स्थित क्यू मैक्स पब्लिक स्कूल के सभागार में बिहार कला मंच एवं बफ्टा के संयुक्त तत्वावधान में स्व नंदलाल बोस की स्मृति में भव्य कला महोत्सव का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में कला, संस्कृति और समाजसेवा के क्षेत्र से जुड़े कई गणमान्य लोग उपस्थित थे. इस अवसर पर सूर्यगढ़ा प्रखंड के किरणपुर गांव निवासी सह राधा डेंटल केयर, मुंगेर के प्रमुख दंत चिकित्सक डॉ. उदय शंकर को “आचार्य नंदलाल बोस कला सम्मान 2026” से सम्मानित किया गया. यह सम्मान उन्हें वरिष्ठ चित्र कलाकार पटना से आई श्रीमती सत्या सारथी एवं गया से आई फरहाना इमाम द्वारा संयुक्त रूप से प्रदान किया गया. डॉ उदय शंकर को पिछले 12 वर्षों से दंत चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान तथा दंत कला के माध्यम से हजारों जरूरतमंद मरीजों को लाभान्वित करने के लिए यह सम्मान दिया गया. ज्ञात हो कि दंत चिकित्सा कला और विज्ञान का अद्भुत समन्वय है, जिसमें सूक्ष्म कलात्मकता और वैज्ञानिक दक्षता दोनों की आवश्यकता होती है. डॉ. शंकर अब तक बिहार के विभिन्न जिलों में 500 से अधिक नि:शुल्क दंत चिकित्सा शिविर आयोजित कर चुके हैं. उनका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण एवं कम विकसित क्षेत्रों में दंत स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना है. उन्होंने कहा कि भविष्य में इस अभियान को राष्ट्रीय स्तर तक विस्तारित करने का प्रयास किया जायेगा. इसके अलावा वे देश की सुरक्षा में तैनात वीर जवानों को नि:शुल्क दंत चिकित्सा सेवा प्रदान करते हैं. पर्यावरण संरक्षण के प्रति भी उनकी गहरी प्रतिबद्धता है. वे वृक्षारोपण अभियान तथा गौरैया पक्षी संरक्षण के लिए लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं. कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने उनके सामाजिक एवं मानवीय कार्यों की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया. डॉ उदय शंकर को सम्मानित किए जाने पर संत मेरी इंग्लिश स्कूल के प्राचार्य टिजो थॉमस, सूर्यगढ़ा सेंट्रल स्कूल के प्राचार्य मुकेश कुमार मिश्रा, स्नातक शिक्षक संदेश पटेल, सामाजिक कार्यकर्ता विमल वर्मा, चेंबर के आपात अध्यक्ष प्रवीण राठौर सहित अन्य ने बधाई दी है. ———————————————————————————————————

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >