शराब के साथ एक महिला सहित चार तस्कर व नौ शराबी गिरफ्तार

शराब के साथ एक महिला सहित चार तस्कर व नौ शराबी गिरफ्तार

लखीसराय उत्पाद थाना पुलिस ने देसी शराब के साथ एक महिला सहित चार तस्कर को गिरफ्तार किया है. इस दौरान शराब के नशे में घूमते हुए नौ शराबी को भी पकड़ा गया. उत्पाद निरीक्षक निर्मल कुमार ने बताया कि टाउन थाना क्षेत्र के चरोखरा वार्ड नंबर 18 निवासी रामचंद्र केवट के पुत्र नीरज कुमार को बाइक पर सवार दो लीटर देसी शराब सहित तेतरहाट से बांके चौधरी के पुत्र घूटर चौधरी को दो तथा खारो चौधरी के पुत्र राजो चौधरी को चार लीटर व बन्नूबगीचा थाना क्षेत्र के दाढ़ीसीर से धारो तांती की पत्नी मुन्ना देवी को आठ देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. इसके अलावा बासो पंडित के पुत्र ब्रह्मदेव पंडित, बरारे से नरेश मांझी के पुत्र अधिक मांझी व योधन मांझी, लाखो मांझी के पुत्र संतोष मांझी व बालेश्वर मांझी के पुत्र बमबम मांझी, कवैया थाना क्षेत्र के बाजार समिति से छोटी कवैया निवासी रामनरेश प्रसाद सिंह के पुत्र संजीव कुमार, केदार राम के पुत्र सुनील कुमार व बीरूपुर थाना क्षेत्र के मनोहरपुर निवासी जयराम महतो के पुत्र प्रमोद महतो व हिरदनबिगहा से भगवान साव के पुत्र सुधीर साव को शराब पीने के आरोप में पकड़ा गया, सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >