उत्तर प्रदेश के एक व्यक्ति का किया गया था अपहरण, दो अपहरणकर्ता को किया गिरफ्तार

Two kidnappers arrested

मामले में हलसी से पुलिस ने दो अपहरणकर्ता को किया गिरफ्तार.. अपहृत को किया सकुशल किया बरामद, 14 लाख रुपये का चेक बरामद. हलसी थाना क्षेत्र के मतासी गांव की घटना लखीसराय. जिले के हलसी थाना की पुलिस ने उत्तर प्रदेश के एक संवेदक को अपहरण के मामले में दो अपहरणकर्ता को गिरफ्तार किया है. वहीं पुलिस ने अपहृत संवेदक को सकुशल बरामद कर अपहरणकर्ताओं के पास से 14 लाख का चेक बरामद किया है. थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश के बस्ती निवासी नील कुमार दुबे को मतासी में ही पिछले चार दिनों से बंधक बनाकर रखा था. मतासी के ही एक ग्रामीण चिकित्सक केपी शर्मा के घर से नील कुमार दुबे को बरामद किया गया है एवं मतासी निवासी रामजी शर्मा के पुत्र रविराज कुमार के साथ कन्हैया कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली की मतासी में उत्तर प्रदेश के एक व्यक्ति को पिछले चार दिनों से बंधक बनाकर रखा गया है और 14 लाख की मांग की गयी है. पुलिस ने सादे लिबास में छापेमारी कर 14 लाख रुपये का चेक बरामद किया है. वहीं दो लोगो को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. इधर, सूत्र बताते है कि रविराज एवं कन्हैया का उत्तर प्रदेश के नील कुमार दुबे से पूर्व में दोस्ती थी. नील कुमार को पहले फुसलाकर बुलाया गया एवं उन्हें बंधक बना लिया गया. बदले में 14 लाख रुपये की डिमांड की. 14 लाख रुपये का चेक देने के साथ ही पुलिस ने छापेमारी कर दो युवक को गिरफ्तार किया है. ———————————————————–

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >