पथला घाट से किऊल गायत्री मंदिर तक किऊल नदी पर बनेगा पुल

पथला घाट से किऊल गायत्री मंदिर तक किऊल नदी पर बनेगा पुल

लखीसराय. किऊल नदी पर पथला घाट से ही किऊल गायत्री मंदिर तक पुल निर्माण कराया जायेगा. पुल निर्माण विभाग बिहार शरीफ के कार्यपालक अभियंता रामसुरेश राय ने रविवार को बताया कि पुल निर्माण विभाग बिहार शरीफ की टीम रविवार को फिर से मिट्टी जांच के लिए नदी की मिट्टी का सैंपल लिया गया है. कार्यपालक अभियंता ने बताया कि पुल निर्माण के लिए प्रत्येक पिलर के निर्माण को मिट्टी जांच के लिए नमूना लिया जाना है. उन्होंने कहा कि पुल निर्माण विभाग बिहार शरीफ द्वारा पुल निर्माण के लिए जल्द टेंडर करा लिया जायेगा. इसके लिए लगभग प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है. पुल निर्माण को लेकर लोगों के बीच ऊहापोह की स्थिति उत्पन्न हो रही है. निर्माण कार्य शुरू नहीं होने के कारण लोगों में असंतोष की भावना जग रही थी. हाल ही के दिनों में पुल निर्माण संघर्ष समिति के द्वारा पुल निर्माण कार्य शुरू नहीं होने के कारण एक बैठक की गयी थी. जिसके बाद निर्माण संघर्ष समिति के एक शिष्टमंडल डीएम से मिलकर एक ज्ञापन सौंपा था. जिसमें पुल निर्माण कार्य शुरू होने तक धरना प्रदर्शन करने के लिए चयनित जगह पर धरना प्रदर्शन करने की अनुमति मांगी गयी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev murarai sinha sinha

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >