व्यवसायी बंधु अपहरण मामले में ललुआ गिरफ्तार

लखीसराय : हाइ प्रोफाइल मार्बल व्यवसायी बंधु अपहरण मामले में लखीसराय पुलिस को शुक्रवार को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है़ अपहरण मामले का मास्टरमाइड रंजीत मंडल उर्फ रंजीत डॉन के प्रमुख सहयोगी ललन गुप्ता उर्फ ललुआ को लखीसराय पुलिस ने जिले के रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है़ […]

लखीसराय : हाइ प्रोफाइल मार्बल व्यवसायी बंधु अपहरण मामले में लखीसराय पुलिस को शुक्रवार को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है़ अपहरण मामले का मास्टरमाइड रंजीत मंडल उर्फ रंजीत डॉन के प्रमुख सहयोगी ललन गुप्ता उर्फ ललुआ को लखीसराय पुलिस ने जिले के रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है़ ललुआ की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए एसपी अशोक कुमार ने बताया कि विशेष जानकारी वे शनिवार को अपने कार्यालय में प्रेसवार्ता कर देंगे़

रंजीत के साथ भाग गया था ललुआ : 21 अक्तूबर को पटना एयरपोर्ट से दिल्ली के मार्बल व्यवसायी बंधु सुरेश शर्मा व कपिल शर्मा को रंजीत डॉन ने अपने सहयोगियों की मदद से अपहरण कर कजरा थाना क्षेत्र के सिमरातरी की पहाड़ियों में छिपा कर रखा था. 26 अक्तूबर को पटना के एसएसपी मनु महाराज के नेतृत्व में छापेमारी अभियान चलाकर सकुशल मुक्त कराया गया था़ उस वक्त रंजीत डॉन के साथ ललुआ भी मौके पर से भागने में सफल रहा था़ घटना के बाद से पुलिस लगातार रंजीत डॉन व उसके साथियों की तलाश में छापेमारी कर रही थी़
व्यवसायी बंधु अपहरण…
पुलिस इनके परिजनों पर भी नजर रखे हुए थी़ शुक्रवार को पुलिस को रामगढ़ थाना क्षेत्र में ललुआ के होने की जानकारी मिलते ही घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया़ अब पुलिस को रंजीत डॉन की तलाश है़
रंजीत मंडल उर्फ रंजीत डॉन का प्रमुख सहयोगी है ललन गुप्ता उर्फ ललुआ
ललुआ की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार कर रही थी छापेमारी
जिले के रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र से पुलिस ने किया गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >