बायोमिटरिक मशीन से नहीं बनायी डॉक्टरों ने हाजिरी

सदर अस्पताल में लगा बायोमिटरिक मशीन. एक नवंबर से ही बायोमिटरिक मशीन से हाजिरी बनाने का सीएस ने जारी किया था निर्देश लखीसराय : सदर अस्पताल में पदस्थापित डॉक्टरों को एक नवंबर से अपनी हाजिरी बायोमिटरिक मशीन के जरिये बनानी थी. लेकिन एक भी डॉक्टर ने इस निर्देश का पालन नहीं किया. इससे डॉक्टरों के […]

सदर अस्पताल में लगा बायोमिटरिक मशीन.

एक नवंबर से ही बायोमिटरिक मशीन से हाजिरी बनाने का सीएस ने जारी किया था निर्देश
लखीसराय : सदर अस्पताल में पदस्थापित डॉक्टरों को एक नवंबर से अपनी हाजिरी बायोमिटरिक मशीन के जरिये बनानी थी. लेकिन एक भी डॉक्टर ने इस निर्देश का पालन नहीं किया. इससे डॉक्टरों के विलंब से अस्पताल पहुंचने के सिलसिले पर लगाम लग सकता है. मंगलवार को भैया दूज की छुट्टी के बावजूद सदर अस्पताल में कार्यरत 60 कर्मचारियों ने बायोमिटरिक मशीन से ही अपनी हाजिरी बनाया है.
एक सप्ताह पूर्व सीएस ने जारी किये थे निर्देश : इस बाबत एक सप्ताह पूर्व ही सीएस व अस्पताल उपाधीक्षक द्वारा सदर अस्पताल सहित प्रखंडों में संचालित पीएचसी व एपीएचसी केंद्रों में पदस्थापित डॉक्टरों को भी मशीन से ही अपनी हाजिरी बनाने का निर्देश दिया गया था. 13 अगस्त 2016 को जिला अनुश्रवण समिति सह निगरानी समिति की बैठक में हुए निर्णय का हवाला दिया गया था.
हर हाल में डॉक्टरों को बायोमीट्रिक मशीन से हाजिरी बनानी है. इसके अनुपालन के संबंध में जानकारी लेउचित कदम उठाया जायेगा.
राजकिशोर प्रसाद, सिविल सर्जन, सदर अस्पताल लखीसराय
पूर्व में डॉक्टर मशीन से ही हाजिरी बनाते थे. मशीन खराब हो जाने से यह व्यवस्था बंद थी. नयी मशीन उपलब्ध हो चुकी है. सभी डॉक्टरों हाजिरी बनाने में मशीन का उपयोग करेंगे. मामले में जानकारी प्राप्त कर उचित कार्रवाई की जायेगी.
डा मुकेश कुमार, उपाधीक्षक, सदर अस्पताल लखीसराय

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >