ट्रेन से गिर कर युवक की मौत

सिमुलतला : बीते रविवार की रात्रि सिमुलतला स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गया.जीआरपी झाझा शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया है.मृतक की पहचान सिमुलतला थाना क्षेत्र के ही गोपलामाराण निवासी बाबूलाल मरांडी के रूप में की गयी है.जानकारी के अनुसार मृतक एक रिक्शा चालक था.जो प्रत्येक […]

सिमुलतला : बीते रविवार की रात्रि सिमुलतला स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गया.जीआरपी झाझा शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया है.मृतक की पहचान सिमुलतला थाना क्षेत्र के ही गोपलामाराण निवासी बाबूलाल मरांडी के रूप में की गयी है.जानकारी के अनुसार मृतक एक रिक्शा चालक था.जो प्रत्येक दिन देवघर रिक्शा चलाने जाता था.रविवार रात्रि भी वो रिक्शा चलाकर वापस घर लौट रहा था.स्टेशन पर ट्रेन से उतरने के क्रम में उसका पैर फिसल गया और ट्रेन के चपेट में आ गया.उक्त घटना से गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >