प्रभार को लेकर शिक्षकों के बीच मारपीट

सूर्यगढ़ा: स्थानीय थाना क्षेत्र व पिपरिया शिक्षांचल अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय कसौरा चनानियां में प्रभार को लेकर प्रभारी एचएम कौशल कुमार व वरीय शिक्षक प्रियंकर पिक्कू ने सूर्यगढ़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है. सूचना पाकर विद्यालय पहुंचे एसएसआइ गोविंद प्रसाद यादव ने विद्यालय में प्रभारी एचएम कौशल कुमार व शिक्षक प्रियंकर […]

सूर्यगढ़ा: स्थानीय थाना क्षेत्र व पिपरिया शिक्षांचल अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय कसौरा चनानियां में प्रभार को लेकर प्रभारी एचएम कौशल कुमार व वरीय शिक्षक प्रियंकर पिक्कू ने सूर्यगढ़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है. सूचना पाकर विद्यालय पहुंचे एसएसआइ गोविंद प्रसाद यादव ने विद्यालय में प्रभारी एचएम कौशल कुमार व शिक्षक प्रियंकर पिंकु के बीच प्रभार को लेकर विवाद चल रहा है. विभाग द्वारा प्रियंकर पिक्कू को प्रभार सौंपने का निर्देश दिया गया है जबकि प्रभारी एचएम विभाग द्वारा ऐसा कोई आदेश नहीं प्राप्त होने की बात कह रहे हैं. गुरुवार को विद्यालय की चाबी छीना-झपटी के क्रम में दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई. सहायक शिक्षक प्रियंकर पिक्कू के मुताबिक वरीय पदाधिकारियों के द्वारा पत्र भेज कर प्रभार सौंपने का आदेश दिया गया. प्रभारी एचएम आदेश की अवहेलना कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >