फरार अपहर्ताओं की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी

पीरीबाजार व चानन थाना क्षेत्र में हुई कार्रवाई लखीसराय : बुधवार की अहले सुबह कजरा थाना क्षेत्र के पहाड़ी इलाके से सकुशल बरामद व्यवसायी बंधु के अपहरण कांड में संलिप्त मास्टर माइंड रंजीत मंडल उर्फ रंजीत डॉन, मनोज यादव व अन्य फरार अभियुक्तों के खिलाफ गुरुवार को पुलिस ने संभावित ठिकानों पर छापेमारी अभियान चलाया. […]

पीरीबाजार व चानन थाना क्षेत्र में हुई कार्रवाई

लखीसराय : बुधवार की अहले सुबह कजरा थाना क्षेत्र के पहाड़ी इलाके से सकुशल बरामद व्यवसायी बंधु के अपहरण कांड में संलिप्त मास्टर माइंड रंजीत मंडल उर्फ रंजीत डॉन, मनोज यादव व अन्य फरार अभियुक्तों के खिलाफ गुरुवार को पुलिस ने संभावित ठिकानों पर छापेमारी अभियान चलाया. एसडीपीओ पंकज कुमार ने बताया कि सभी फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. गुरुवार को चानन व पीरी बाजार थाना क्षेत्र में अभियुक्तों के संभावित ठिकानों पर छापेमारी की गयी.
हालांकि पुलिस को अभी तक सफलता हाथ नहीं लगी है. ज्ञात हो कि अपहरण के बाद व्यवसासी बंधुओं को चानन थाना क्षेत्र के मनोज यादव के घर दो दिनों तक रखा गया था. वहीं अपहरण कांड का मास्टर माइंड रंजीत मंडल उर्फ रंजीत डॉन ने अपना हाल निवास पीरी बाजार थाना क्षेत्र के घोघी बरियारपुर में बना रखा है.
यहीं पर वह अपराध की योजना बनाता था व उसे अंजाम देने के लिए अपने शार्गिदों को आदेश देता था. सूत्रों की मानें तो पिछले दिनों इलाहाबाद के मिर्जापुर निवासी नारायण यादव व शिवपाल यादव को झांसा देकर पीरी बाजार थाना क्षेत्र के एक गोदाम में बंद कर रखा था. जहां से मौका पाकर नारायण यादव एवं शिवपाल यादव भागने में सफल रहे थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >