खैरा : बीते गुरुवार सुबह थाना क्षेत्र के कुरबाटांड़ गांव के समीप हुए नरेश यादव हत्या मामले में चार लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है. थानाध्यक्ष दलजीत झा ने बताया कि मृतक के पुत्र मनोज यादव ने थाना में आवेदन देकर सोनो थाना के बालाकुरा निवासी नरेश रविदास, डिलन रविदास तथा खैरा थाना के पपरवातरी निवासी सुनील रविदास व बासुदेव रविदास पर हत्या करने का आरोप लगाया है. जिसमें बासुदेव रविदास पुलिस हिरासत में है.
उन्होंने कहा कि अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस छापामारी कर रही है. विदित हो कि सोनो केंदुआतरी निवासी 50 वर्षीय नरेश यादव बीते बुधवार को खैरा थाना क्षेत्र के कुरवाताड़ गांव अपने एक रिश्तेदार के यहां गए थे. और गुरुवार की सुबह अपराधियों ने धारदार हथियार से उनकी हत्या कर दी थी.
