मां से मांगा सुख-समृद्धि का वरदान

बड़हिया : नगर और प्रखंड में दशहरा का पर्व धार्मिक और उत्सवी माहौल में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया. मंगलवार को दशहरा के दिन परंपरानुसार बड़हिया तिलक मैदान स्थित बड़ी दुर्गा, द्वितीय दुर्गा और तृतीय दुर्गा मां की प्रतिमा का विसर्जन देर शाम नगर भ्रमण के साथ गंगा तट पर किया गया. बुधवार को […]

बड़हिया : नगर और प्रखंड में दशहरा का पर्व धार्मिक और उत्सवी माहौल में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया. मंगलवार को दशहरा के दिन परंपरानुसार बड़हिया तिलक मैदान स्थित बड़ी दुर्गा, द्वितीय दुर्गा और तृतीय दुर्गा मां की प्रतिमा का विसर्जन देर शाम नगर भ्रमण के साथ गंगा तट पर किया गया. बुधवार को नागवती स्थान रोड, छोटी दुर्गा, थानेश्वरी दुर्गा, गणेश मंदिर, पाकरतर दुर्गाजी, इंदुपुर की दो दुर्गा मां की प्रतिमा, गंगासराय की दो दुर्गा मां की प्रतिमा, बोधनगर दुर्गा मां, ह्रदनबीघा स्थित प्रतिमा, जैतपुर, खुटहाडीहा, आदर्श लक्ष्मीपुर, शहजादपुर, गढ़ लक्ष्मीपुर, दरियापुर, लोहरा, सदायबीघा, धीराडांढ़, भानपुर, निजाय,

बीरूपुर सहित सभी दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन शुरू हो गया. चानन प्रतिनिधि के अनुसार, प्रखंड के विभिन्न स्थानों पर स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा को बुधवार को विभिन्न नहर एवं तालाबों में ढोल बाजे के साथ विसर्जन किया गया. वहीं महिलाओं ने विदाई गीत गाये. प्रखंड के महेशलेटा, बन्नूबगीचा, लाखोचक, तिलकपुर, भंडार, मननपुर, शाहपुर सहित कई जगहों पर दुर्गा मां की प्रतिमा को स्थापित किया गया था. वहीं प्रखंड के मननपुर बाजार स्थित रेलवे मैदान बड़ी दुर्गा मंदिर के विसर्जन से पूर्व गांवों का भ्रमण कराया गया.

कजरा प्रतिनिधि के अनुसार, नौ दिन पूजा के बादनम आंखों से मां दुर्गा की प्रतिमा को विदा किया गया. मां के दर्शन को लेकर सड़कों पर जनसैलाब उमड़ पड़ा. कजरा बाजार, उरैन एवं पोखरमा गांव में स्थापित माता की प्रतिमा विसर्जित की गयी. मां दुर्गा पूजा समिति कजरा के सचिव नीरज कुमार ने बताया कि मां दुर्गा को विसर्जन कजरा, बाजार, बासुदेवपुर, सहमालपुर, खैरा-महिसोनी, नरोत्तमपुर, मदनपुर, अरमा भ्रमण कराते हुए सूर्यगढ़ा गंगा में मां दुर्गा का विसर्जन किया जायेगा. विसर्जन के दौरान पुलिस द्वारा सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >