लखीसराय : जिला परिषद माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षक नियोजन के 5वें चरण के लिए औपबंधिक मेधा सूची को गुरुवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय सूचना पट्ट पर प्रकाशित कर दिया गया. जिला शिक्षा नियोजन इकाई के अनुसार इसमें 3191 माध्यमिक एवं 182 उच्च माध्यमिक शिक्षक अभ्यर्थियों की सूची प्रकाशित की गयी है.
जिला परिषद नियोजन प्रमुख सह डीडीसी रमेश कुमार के अनुसार प्रकाशित औपबंधिक सूची पर 6 से 20 अक्तूबर तक दावा एवं आपत्ति प्राप्त किया जायेगा. अंतिम मेधा सूची का प्रकाशन आगामी 31 अक्तूबर को किया जायेगा. जबकि काउंसिलिंग के कार्य 2 नवंबर से 6 नवंबर तक संपन्न किया जायेगा.
