मंदिरों में आरती को उमड़ रहे श्रद्धालु

संतान सुख देती है चंदा मार्केट की मैया भवानी बाजार समिति स्थित दुर्गा स्थान में निर्माणाधीन पंडाल. प्रत्येक वर्ष दर्जनों मंदिर में होते हैं दर्जनों मुंडन संस्कार लखीसराय : जिला विधिज्ञ संघ के पूर्व सचिव बालेश्वर मोदी जिला मुख्यालय स्थित बाजार समिति के नजदीक चंदा मार्केट के प्रांगण में 1995 से माता दुर्गा की प्रतिमा […]

संतान सुख देती है चंदा मार्केट की मैया भवानी

बाजार समिति स्थित दुर्गा स्थान में निर्माणाधीन पंडाल.
प्रत्येक वर्ष दर्जनों मंदिर में होते हैं दर्जनों मुंडन संस्कार
लखीसराय : जिला विधिज्ञ संघ के पूर्व सचिव बालेश्वर मोदी जिला मुख्यालय स्थित बाजार समिति के नजदीक चंदा मार्केट के प्रांगण में 1995 से माता दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर रहे हैं. बताया जाता है कि अधिवक्ता श्री मोदी सन 1962 से चानन प्रखंड स्थित गोहरी गांव से जगतजननी माता दुर्गा की पूरी आस्था के साथ पूजा-अर्चना करते रहे हैं. इस दौरान 1997 में लखीसराय कोर्ट में योगदान देने के बाद उन्होंने माता की प्रतिमा को मुरली पहाड़ पर स्थापित कराया.
प्रतिमा आयोजन समिति के यजमान डॉ मनीष चंद्रा एवं पुरोहित आचार्य परमानंद पांडेय द्वारा आस्था व विधान के साथ पूजा की जा रही है. बाजार समिति दुर्गा पूजा आयोजन समिति में क्रमश: रवींद्र महतो अध्यक्ष, रजनीश चंद्रा उपाध्यक्ष, आलोक कुमार, जीतू कुमार, मन्नु कुमार सहित कई सक्रिय सदस्य हैं. सभी कार्यों के खर्च वरीय अधिवक्ता, गोहरी व स्थानीय श्रद्धालु वहन करते हैं. श्रद्धालुओं स्वेच्छा से यहां दान करते हैं. दुर्गाष्टमी से दशमी पूजा तक इस मंदिर में संतान पाने वाले श्रद्धालु मुंडन करवाते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >