बंद पड़ी है राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना

बीमा सेवा प्रदाता यूनाइटेड इंडिया का 30 सितंबर तक विस्तारित कार्यकाल समाप्त कैश लेस ट्रीटमेंट में असहाय बने बीपीएल लाभार्थी लखीसराय : पिछले 30 सितंबर 2016 को जिले में राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना के लिए बीपीएल स्मार्ट कार्ड धारक रोगियों के बीच कैश लेस ट्रीटमेंट सुविधा उपलब्ध करवाने वाली यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी सेवा प्रदाता […]

बीमा सेवा प्रदाता यूनाइटेड इंडिया का 30 सितंबर तक विस्तारित कार्यकाल समाप्त

कैश लेस ट्रीटमेंट में असहाय बने बीपीएल लाभार्थी
लखीसराय : पिछले 30 सितंबर 2016 को जिले में राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना के लिए बीपीएल स्मार्ट कार्ड धारक रोगियों के बीच कैश लेस ट्रीटमेंट सुविधा उपलब्ध करवाने वाली यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी सेवा प्रदाता कार्य एजेंसी की विस्तारित सेवा कार्यावधि समाप्त हो गयी है. जिले में राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना की सेवा पूर्णत: बंद कर दी गयी है. हालांकि इस दौरान कई सर्जिकल अस्पतालों के रोगियों के मुफ्त इलाज के लिए अस्तपालीकरण शुल्क भुगतान में भी सेवा प्रदाता कंपनी पूर्णत: फिसड्डी साबित हुई है. दूसरी ओर राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत संबंधित सेवा प्रदाता कंपनी की शिथिल रवैये के चलते कैश लेस एवं पेपर लेस ऑनलाइन ट्रीटमेंट सेवा दिलवाने के नाम पर मात्र सरकारी कोरम को पूरा किया गया है.
विदित हो कि यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी ने बिहार के 20 जिलों में इन कार्यों के लिए एकरारनामा किया था. इस दौरान संबंधित कार्य एजेंसी की ओर से जिलावार इंरॉलमेंट वर्कशॉप, मेडिकल वर्कशॉप, टीपीए ऑफिस संचालन, योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार एवं गरीबों के बीच समुचित तरीके से हेल्थ स्मार्ट कार्ड तक बनवा कर वितरित नहीं किया गया. अस्पतालों के पंजीयन एवं मरीजों को मुफ्त इलाज मुहैया करवाने के नाम पर भी साइबर व इनरॉलमेंट स्मार्ट कार्ड को तकनीकी तरीके से खराब कर गरीब मरीजों को इस नाम पर बेवजह परेशान करने का प्रयास किया गया.
इनरॉलमेंट वर्क शॉप करवाये बिना अचानक एफकेओ प्रशिक्षण के रस्म अदायगी व कैश लेस हेल्थ स्मार्ट कार्ड बनवाने का ढोंग रच कर सरकारी प्रीमियम राशि में गड़बड़ी का प्रयास हुआ. लगभग डेढ़ साल के कार्यकाल में मुश्किल से 6-6 माह पर पंजीकृत अस्पताल गरीबों की मुफ्त इलाज दे सका है. शेष समय बीमा कंपनी अपनी मनमानी के प्रयास में लगी रही.
योजना के पेच : ढूंढे नहीं मिलते योजना का लाभ उठानेवाले
फिलहाल जिले में पूर्णत: बंद है सेवा व्यवस्था : किशोरी चौधरी
सेवा प्रदाता बीमा कंपनी के तमाम क्रियाकलापों का गहन अनुश्रवण एवं जांच पड़ताल करायी जायेगी. फिलहाल इसकी नयी सेवा विस्तार की कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिल सकी है. अत: सरकार के अगले आदेश आने तक जिले में आरएसबीवाइ की मुफ्त इलाज सेवा व्यवस्था पूर्णत: बंद कर दी गयी है.
किशोरी चौधरी, एडीएम सह डीकेएम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >