करमा गांव में राविद अंसारी के घर से बम बनाने की सामग्री को पुलिस ने किया जब्त
मौके पर राविद अंसारी गिरफ्तार
त्योहार के दौरान किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में था राविद
घटना में कोई हताहत नहीं
झाझा : थाना क्षेत्र के करमा गांव में बुधवार दोपहर एक घर में रखा बम विस्फोट होने से लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गयी. जानकारी के अनुसार बम के फटने से कमरा की खिड़की का दरवाजा के परखच्चे उड़ गये. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष चंदेश्वर पासवान दल-बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर करमा निवासी समर अंसारी का पुत्र राविद अंसारी को गिरफ्त में लेकर बम बनाने की सामाग्री को भी बरामद किया. घटना की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष श्री पासवान ने बताया कि गिरफ्तार राविद अंसारी त्योहार के दौरान किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में था.
बम बना कर वो रख ही रहा था कि अचानक बम फट गया. बम के फटने से घर बुरी तरह छतिग्रस्त हो गया. घटना स्थल के पास से बम बनाने का सामानों के साथ अन्य आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया. गिरफ्तार राविद पर झाझा थाना के अलावे बांका जिला के बेलहर थाना में हत्या के अलावे कई कांड दर्ज है. थानाध्यक्ष श्री पासवान ने बताया कि दशहरा व मुहर्रम को लेकर पूरे क्षेत्र को नाकेबंदी करवा कर लगातार गश्ती की जा रही है. छापेमारी में एसआइ नीरज ठाकुर, मजहर मकबूल,एसटीएफ के अलावे सैप जवान मौजूद थे.
