लावारिस अवस्था में 83 लीटर बियर बरामद, दो शराबी गिरफ्तार

उत्पाद थाना की पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर छापेमारी के दौरान जहां दो शराबियों को गिरफ्तार किया है, वहीं एक जगह से लावारिस अवस्था में 83 लीटर बियर बरामद किया गया है.

लखीसराय.उत्पाद थाना की पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर छापेमारी के दौरान जहां दो शराबियों को गिरफ्तार किया है, वहीं एक जगह से लावारिस अवस्था में 83 लीटर बियर बरामद किया गया है. इस संबंध में जानकारी देते हुए उत्पाद निरीक्षक गुड्डू कुमार ने बताया कि लखीसराय थाना क्षेत्र के बड़ी दरगाह के समीप से नशे की हालत में दो शराबियों को गिरफ्तार किया गया है. जिसमें शहर के वार्ड संख्या सात धर्मरायचक निवासी गंगा पाल के पुत्र रंजीत कुमार एवं वार्ड नंबर छह धर्मरायचक निवासी सीताराम पासावान के पुत्र संजय पासवान शामिल हैं. उन्होंने बताया कि रंजीत कुमार दूसरी बार शराब के नशे में गिरफ्तार हुआ है. इसके साथ ही लखीसराय थाना क्षेत्र के ही बाइपास पुल के पास से 83 लीटर बियर बरामद किया गया है. जिसमें हैवर्ड 5000 कंपनी के 500 एमएल की 166 पीस पैकेट बरामद की गयी है. उन्होंने बताया कि मामले में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कोर्ट में पेश किया गया

सूर्यगढ़ा. पुलिस ने सूर्यगढ़ा नगर परिषद क्षेत्र के रामनगर गांव से इसी गांव के रहने वाले स्व रामस्वरूप पासवान के पुत्र एनबीडब्ल्यू वारंटी गाढ़ो पासवान को गिरफ्तार किया है. जिसे शुक्रवार को लखीसराय कोर्ट में पेश किया गया. थानाध्यक्ष भगवान राम ने बताया कि गाढ़ो पासवान के खिलाफ सूर्यगढ़ा थाना में कांड संख्या 196/06 के तहत मारपीट के एक पुराने मामले में प्राथमिकी दर्ज किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >