समकालीन अभियान में 36 धराये

एक्साइज एक्ट के तहत अभी तक कुल 31 मुकदमे दर्ज लखीसराय/मेदनीचौकी : पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर संपूर्ण बिहार में चलाये गये समकालीन अभियान के तहत लखीसराय जिले में कुल 30 व्यक्तियों को विभिन्न थाना पुलिस से गिरफ्तार कर मंडलकारा भेज दिया गया है, इसमें 22 आरोपियों पर एनवीडब्ल्यू के मामले दर्ज हैं, उपरोक्त बातें […]

एक्साइज एक्ट के तहत अभी तक कुल 31 मुकदमे दर्ज

लखीसराय/मेदनीचौकी : पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर संपूर्ण बिहार में चलाये गये समकालीन अभियान के तहत लखीसराय जिले में कुल 30 व्यक्तियों को विभिन्न थाना पुलिस से गिरफ्तार कर मंडलकारा भेज दिया गया है, इसमें 22 आरोपियों पर एनवीडब्ल्यू के मामले दर्ज हैं, उपरोक्त बातें पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने रविवार को अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान व्यक्त की. एसपी ने बताया कि इसके अलावे विशेष वाहन चेकिंग अभियान के दौरान 20 लोगों से एंटी ट्रैफिक एक्ट के तहत कुल 86 सौ रुपये की वसूली भी की गयी है.
उन्होंने बताया कि चार अभियुक्तों के खिलाफ कुर्की जब्ती की कार्रवाई भी किये गये हैं. एसपी ने बताया कि एस ड्राइव अभियान के दौरान हत्या, तस्करी, फायरिंग एवं मारपीट की घटनाओं के कई वांछित एवं फरारी अभियुक्त भी गिरफ्तार किये गये. उनमें रामभज्जू सिंह, रौशन यादव, सुकेश सिंह, चांदो सहनी, मो कुद्दुस एवं मो अकबर समेत अन्य लोगों का नाम प्रमुख है. दूसरी ओर एसपी ने बताया कि एक्ससाइज एक्ट के तहत अभी तक कुल 31 मुकदमे दर्ज किये गये हैं,
उनमें 18 मामलों पर माननीय न्यायालय में आरोप पत्र समर्पित किये जा चुके हैं. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले में विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस प्रशासन गंभीरतापूर्वक अपराधियों के खिलाफ धर-पकड़ अभियान लगातार चलाये रखने में कामयाब रही है. एसपी ने कहा कि कानून उल्लंघन कतई बरदाश्त नहीं किया जायेगा.
वहीं मेदनीचौकी प्रतिनिधि के अनुसा सूर्यगढ़ा थाना व माणिकपुर ओपी क्षेत्र में विभिन्न कांडों के कुल छह नामजद अभियुक्तों को समकालीन अभियान के तहत शनिवार की रात गिरफ्तार कर लिया गया है. नंदपुर गांव में शुभ सिंह पर जानलेवा हमला करने के आरोप में नामजद अभियुक्त सीताराम सिंह के पुत्र सुरेश सिंह तथा फरारी वारंटी सुरेश चौधरी के पुत्र सुकेश चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया.
सूर्यगढ़ा थानाध्यक्ष नीरज कुमार, पुलिस सव इंस्पेक्टर दीपक कुमार, सहायक अवर निरीक्षक आरपी सिंह, राजकिशोर सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल ने छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार किया. उधर माणिकपुर ओपी अध्यक्ष रविकांत कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने खांड़पर निवासी गोनू मलिक, श्रीलाल मलिक, नटुकी मलिक व जोगी मलिक को गिरफ्तार कर लिया. चोरों गिरफ्तार लोग मारपीट के आरोप में कांड संख्या 112/16 व 118/16 के नामजद अभियुक्त हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >