इंक्वायरी क्लर्क को नहीं मिल रहा वेतन

पीपीपी मॉडल के तहत करते हैं काम कहीं एक महीने तो कहीं दो महीने का वेतन है बकाया मैनेजर के रुपये लेकर फरार होने से हो रही है वेतन भुगतान में परेशानी जेपटेक कंपनी ने की है प्रतिनियुक्ति लखीसराय : रेलवे स्टेशनों के पूछताछ कार्यालय में प्रत्येक यात्रियों को उनके पूछे जाने वाले सवालों का […]

पीपीपी मॉडल के तहत करते हैं काम

कहीं एक महीने तो कहीं दो महीने का वेतन है बकाया
मैनेजर के रुपये लेकर फरार होने से हो रही है वेतन भुगतान में परेशानी
जेपटेक कंपनी ने की है प्रतिनियुक्ति
लखीसराय : रेलवे स्टेशनों के पूछताछ कार्यालय में प्रत्येक यात्रियों को उनके पूछे जाने वाले सवालों का जवाब देने वालों को खुद अपने ही सवालों का जवाब सही से नहीं मिल पा रहा है़ महज पांच हजार रुपये मासिक वेतन पर आठ घंटे पूछताछ कार्यालय में ड्यूटी करने वाले इन कर्मचारियों को कहीं दो माह, तो कहीं तीन माह का वेतन नहीं मिला है. इस संबंध में इन्हें कोई ठोस जवाब भी नहीं मिल रहा है़ सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिले के किऊल, लखीसराय, बड़हिया के साथ-साथ पड़ोसी जिलों के भी कई स्टेशनों पर कार्यरत कर्मचारियों को जनवरी महीने का वेतन नहीं मिला है़
इतना ही नहीं कई स्टेशनों पर कार्यरत कर्मचारियों को तो दो या तीन महीने का वेतन नहीं मिला है़ कर्मचारियों ने बताया कि हमलोग वेतन के लिए सुपरवाइजर शंकर प्रसाद सिंह से ही संपर्क करते हैं. जब इस संबंध में शंकर प्रसाद सिंह से मोबाइल पर संपर्क किया गया, तो उन्होंने कार्य एजेंसी जेपटेक के पटना जोन के जेनरल मैनेजर सौरभ कुमार से संपर्क करने की बात कही.
सौरभ कुमार ने कर्मचारियों की परेशानी की बात को स्वीकारते हुए कहा कि उनका एक मैनेजर कर्मचारियों के वेतन मद के लगभग साढ़े चार लाख रुपये गबन कर फरार हो गया है. इस कारण इस तरह की परेशानी हुई है़ उन्होंने कहा कि कंपनी ने आरोपी मैनेजर के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज करायी है. हालांकि सौरभ कुमार ने बताया कि कंपनी धीरे-धीरे सभी कर्मचारियों के बकाये वेतन का भुगतान कर रही है और बहुत जल्द सभी कर्मचारियों का बकाया वेतन भुगतान कर दिया जायेगा़
एक स्टेशन पर होते हैं चार कर्मचारी: प्रत्येक स्टेशन पर कंपनी की ओर से चार कर्मचारियों को नियुक्त किया गया है़ इसमें तीन कर्मचारी रेगुलर हैं और एक कर्मचारी रिलिवर के तौर पर काम करते है़ं

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >