पिपरिया प्रखंड के वलीपुर गांव में आयोजित समारोह में किया गया सम्मानित
पिपरिया : बुधवार को पिपरिया प्रखंड के वलीपुर गांव में एक समारोह आयोजित कर प्रखंड के पंचायत प्रतिनिधियों का नागरिक अभिनंदन किया गया़ समारोह की अध्यक्षता पूर्व मुखिया रामदेव सिंह कर रहे थे़ इस अवसर पर जिप अध्यक्ष रामशंकर शर्मा उर्फ नुनु सिंह को समारोह के अध्यक्ष के द्वारा चादर ओढ़ा कर व माला पहनाकर सम्मानित किया गया़ इस अवसर पर ग्रामीणों की ओर से श्री सिंह ने पंचायत प्रतिनिधियों से क्षेत्र के विकास में अपना महत्वपूर्ण सहयोग देने की अपील की़ जिससे प्रखंड का चौमुखी विकास हो सके़
उन्होंने कहा कि पिपरिया प्रखंड जिले में सबसे पिछड़ा इलाका है़ इस पर जिला व राज्य के
पदाधिकारियों वे नेताओं से सहयोग लेकर विकास करने की जरूरत है़ जिस पर जिप अध्यक्ष नुनु सिंह ने कहा कि वे जनता के भरोसे पर खड़ा उतरने का काम करेंगे़ उन्होंने जनता से भी अनुरोध किया कि वे योजनाओं में बिचौलिये के होने की जानकारी दें और उन्हें अपने पास से खदेड़ने का काम करें. वहीं उपस्थित अन्य पंचायत प्रतिनिधियों ने भी अपने अभिनंदन के बाद लोगों से विकास करने के वायदे किये़
मौके पर ग्रामीणों ने पूर्व प्रमुख शालीग्राम सिंह, पंचायत समिति मुखिया राय, उपेंद्र यादव, उप प्रमुख मोहन कुमार उर्फ बमबम, बौधू पासवान, तनुजा देवी, रेणु देवी को सम्मानित किया गया़ इसके अलावे वहां मौजूद विभिन्न अखबारों के प्रतिनिधियों को भी सम्मानित किया गया़ जिसमें अरुण कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह व भोला कुमार शामिल थे़
पिपरिया प्रमुख ने किया पदभार ग्रहण : पिपरिया. बुधवार को पिपरिया प्रखंड मुख्यालय मोहनपुर स्थित अपने कार्यालय कक्ष में नव निर्वाचित प्रमुख लुसी देवी व उप प्रमुख मोहन कुमार उर्फ बमबम ने जिप अध्यक्ष रामशंकर शर्मा उर्फ नुनु सिंह व प्रखंड विकास पदाधिकारी विनोद कुमार की मौजूदगी में अपना-अपना पदभार ग्रहण किया़ पदभार ग्रहण करने के बाद प्रमुख लुसी देवी ने कहा कि वे बिना भेदभाव व बिना किसी दुराभाव से सबों के विकास के लिए कार्य करेंगी़
मौके पर भाजयूमो के जिलाध्यक्ष धीरज कुमार, भाजपा जिला प्रवक्ता नवीन कुमार सिंह, अंचलाधिकारी आशुतोष कुमार, सहकारिता पदाधिकारी आभा देवी, नाजिर विनोद कुमार, बीपीआरओ राजेंद्र पासवान, पूनम सोनी, भाजपा नेता अशोक सिंह, सरपंच राजेंद्र सिंह, भाजपा पंचायत अध्यक्ष पप्पू सिंह, रामचंद्रपुर पैक्स अध्यक्ष अवधेश सिंह उर्फ कोलखी सिंह, पूर्व सरपंच बच्चू प्रसाद सिंह, जदयू नेता मुन्ना सिंह, अरविंद कुमार, लोजपा नेता अरूण कुमार सिंह, राजद नेता मनोज सिंह, रामनंदन सिंह, रामसेवक सिंह, गिरिश सिंह, गोपेश सहित अन्य उपस्थित थे़
