जमीन का मुआवजा नहीं मिलने पर किसानों ने किया हंगामा फोटो 8 (अंचल कार्यालय में हो-हंगामा करते किसान. प्रतिनिधि4खैरा जमीन का उचित मुआवजा नहीं मिलने से आक्रोशित किसानों ने गुरुवार को अंचल कार्यालय के समक्ष हो-हंगामा किया. जमीन के मालिक धीरेंद्र सिंह, मकेश्वर यादव, ललती देवी, मालती देवी आदि ने बताया की वर्ष 1981 में बनाये गये प्रखंड कार्यालय को लेकर हमारे जमीन का अधिग्रहण किया गया था. सरकार द्वारा उक्त कार्यालय को लेकर अधिकृत किये गये जमीन का मुआवजा देने की बात की गयी थी, लेकिन अधिकारियों की उदासीनता के कारण वर्षों बीत जाने के बाद भी मुआवजा नहीं मिल पाया है. किसान बताते हैं कि बीते एक-दो माह पूर्व हमारे जमीन का मुआवजा सरकार द्वारा भेजा गया है जो उचित नहीं है. किसान बताते हैं कि सरकार द्वारा एक ही जगह के जमीन को अलग-अलग मूल्य निर्धारण किया है. किसानों के अुनसार प्रखंड कार्यालय में गये जमीन खाता संख्या 2081,1947,1946 के कुल प्रंद्रह एकड़ सत्रह डिसमिल जमीन का मूल्य 15 करोड़ 70 लाख तय गया था.लेकिन मुआवजा भेजे जाने पर कुछ जमीन का मूल्य 25 हजार रुपया डिसमिल को कुछ जमीन का मूल्य 7 हजार रुपया डिसमिलदिया गया है.जबकि प्रखंड कार्यालय में गया सभी जमीन एक ही जगह है. आक्रोशित किसान बताते हैं कि हमारे जमीन का उचित मुआवजा नहीं मिला तो हम लोग एकजुट होकर आत्मदाह करेंगे.
जमीन का मुआवजा नहीं मिलने पर किसानों ने किया हंगामा
जमीन का मुआवजा नहीं मिलने पर किसानों ने किया हंगामा फोटो 8 (अंचल कार्यालय में हो-हंगामा करते किसान. प्रतिनिधि4खैरा जमीन का उचित मुआवजा नहीं मिलने से आक्रोशित किसानों ने गुरुवार को अंचल कार्यालय के समक्ष हो-हंगामा किया. जमीन के मालिक धीरेंद्र सिंह, मकेश्वर यादव, ललती देवी, मालती देवी आदि ने बताया की वर्ष 1981 में […]
