दानापुर जंक्शन में इलेक्ट्रिक लोको पायलट के पद पर थे कार्यरत
धनबाद पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस से लखीसराय में उतरने के दौरान हुआ हादसा
लखीसराय : धनबाद-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस की चपेट में आने से बुधवार को लखीसराय स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या दो पर एक रेल कर्मी की मौत हो गयी. जिले के सूर्यगढ़ा प्रखंड अंतर्गत कजरा महिसोना निवासी स्व जदू दास के पुत्र 52 वर्षीय रेलकर्मी सुरेंद्र दास दानापुर रेल डिवीजन अंतर्गत दानापुर जंक्शन में इलेक्ट्रिक लोको पायलट के पद पर कार्यरत थे.Âबाकी पेज 15 पर
लखीसराय : ट्रेन से…
वे छुट्टी में अपने गांव आये हुए थे. बुधवार को घरेलू काम से ट्रेन से लखीसराय आये थे. किऊल स्टेशन पर वे धनबाद पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस पर चढ़े थे. लखीसराय स्टेशन पर ट्रेन रुकने से पहले उतरने के दौरान उनका पांव फिसल गया और वे चलती ट्रेन की चपेट में आ गये. ट्रेन से कट कर उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. उनके परिवार में पत्नी के अलावे दो पुत्र शशि भूषण कुमार व अमरेंद्र कुमार तथा तीन पुत्री हैं. रेल थाना किऊल के थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है.
