पूर्ण शराबबंदी: विभाग लगातार कर रहा छापेमारी

लखीसराय : शराब बंदी को लेकर उत्पाद अधीक्षक पराशर शर्मा के निर्देश पर अवैध चुलाई महुआ शराब निर्माण व बेचने वालों के खिलाफ मंगलवार की देर रात को उत्पाद विभाग ने छापेमारी की. जानकारी के अनुसार शहर के नया बाजार पचना रोड, कवैया रोड, बाइपास, स्टेशन के समीप, पुरानी बाजार नया टोला, संतर मुहल्ला, धर्मरायचक, […]

लखीसराय : शराब बंदी को लेकर उत्पाद अधीक्षक पराशर शर्मा के निर्देश पर अवैध चुलाई महुआ शराब निर्माण व बेचने वालों के खिलाफ मंगलवार की देर रात को उत्पाद विभाग ने छापेमारी की. जानकारी के अनुसार शहर के नया बाजार पचना रोड, कवैया रोड, बाइपास, स्टेशन के समीप, पुरानी बाजार नया टोला, संतर मुहल्ला, धर्मरायचक, मंसूर चक, प्रभात चौक सहित पीरीबाजार क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर

अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने को लेकर छापेमारी की गयी. उत्पाद अधीक्षक पराशर शर्मा ने बताया कि राज्य में पूर्ण शराब बंदी की घोषणा का पूर्णत: पालन किया जायेगा. किसी भी प्रकार के शराब पर पूरी पाबंदी है. इसको लेकर होटलों, ढाबा सहित अन्य चिह्नित जगह पर लगातार छापेमारी की जा रही है और यह क्रम लगातार जारी रहेगा. छापेमारी में दो टीम अवर निरीक्षक उत्पाद शैलेंद्र कुमार व निरीक्षक उत्पाद भूपेंद्र कुमार के द्वारा अलग-अलग टीम बना कर छापेमारी की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >