वैकल्पिक वाहनों से चलने को विवश हुए लोग जमुई . जमुई मलयपुर ऑटो स्टैंड में पार्किंग शुल्क बढ़ाये जाने के विरोध में ऑटो चालक संघ के सदस्यों द्वारा ऑटो का परिचालन बाधित किये जाने के कारण लोग वैकल्पिक वाहनों से जमुई से मलयपुर और मलयपुर से जमुई आने जाने को विवश हुए.कई लोग तो इस भीषण गर्मी में डीजल ठेला पर बैठ कर एक जगह से दूसरी जगह आते जाते दिखे.ऑटो चालको की हड़ताल के कारण दिन भर डीजल ठेला चालको की चांदी रही और लोग पैदल या डीजल ठेला पर सवार होकर यात्रा करते नजर आये.लोगो को ट्रेन पकड़ने या अन्य जरुरी काम पर जाने के लिए काफी परेशानी उठानी पड़ी.
वैकल्पिक वाहनों से चलने को विवश हुए लोग
वैकल्पिक वाहनों से चलने को विवश हुए लोग जमुई . जमुई मलयपुर ऑटो स्टैंड में पार्किंग शुल्क बढ़ाये जाने के विरोध में ऑटो चालक संघ के सदस्यों द्वारा ऑटो का परिचालन बाधित किये जाने के कारण लोग वैकल्पिक वाहनों से जमुई से मलयपुर और मलयपुर से जमुई आने जाने को विवश हुए.कई लोग तो इस […]
