कम बिजली आपूर्ति से उपभोक्ताओं में आक्रोश

कम बिजली आपूर्ति से उपभोक्ताओं में आक्रोश गिद्धौर. प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों विद्युत विभाग से कम विद्युत आपूर्ति किये जाने से उपभोक्ता परेशानी महसूस कर रहे है.क्षेत्र के लोग बताते हैं कि विभाग को प्रखंड के उपभोक्ता से लाखों रुपये राजस्व का फायदा होता है. फिर भी चंद घंटा ही बिजली मुहैया कराई जा […]

कम बिजली आपूर्ति से उपभोक्ताओं में आक्रोश गिद्धौर. प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों विद्युत विभाग से कम विद्युत आपूर्ति किये जाने से उपभोक्ता परेशानी महसूस कर रहे है.क्षेत्र के लोग बताते हैं कि विभाग को प्रखंड के उपभोक्ता से लाखों रुपये राजस्व का फायदा होता है. फिर भी चंद घंटा ही बिजली मुहैया कराई जा रही है.व्यवसायी वर्ग के लोग बताते हैं कि अनियमित विद्युत आपूर्ति के कारण हम लोगों को व्यवसाय में भी काफी नुकसान उठाना पड़ता है. जबकि छात्रों को भी पढ़ाई बाधित हो रही है. विद्युत उपभोक्ता चन्द्रशेखर सिंह, दयानाथ झा, अमर सिंह, अभय कुमार सिंह, सुनीता सिंह, राजीव रंजन, कालीचरण पंडित, राजीव बर्णवाल, राजीव प्रभाकर, दीपक कुमार आदि प्रखंड के दर्जनों विद्युत उपभोक्ताओं विभाग के खिलाफ रोष प्रकट करते हुए कहते हैं कि इस भीषण गर्मी में विद्युत आपूर्ति में सुधार नहीं किया गया तो हम प्रखंड के सैकड़ों उपभोक्ता पावर सब स्टेशन कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करने को बाध्य हो जायेगें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >