ट्रेन की चपेट में आने से रेलकर्मी की मौत

ट्रेन की चपेट में आने से रेलकर्मी की मौत दानापुर जंक्शन में इलेक्ट्रिक लोको पायलट के पद पर थे कार्यरतधनबाद पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस से लखीसराय में उतरने के क्रम में हुआ हादसाफोटो संख्या: 12चित्र परिचय: मृतक सुरेंद्र दास के शव के पास परिजन लखीसरायधनबाद-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस की चपेट में आने से बुधवार को लखीसराय स्टेशन […]

ट्रेन की चपेट में आने से रेलकर्मी की मौत दानापुर जंक्शन में इलेक्ट्रिक लोको पायलट के पद पर थे कार्यरतधनबाद पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस से लखीसराय में उतरने के क्रम में हुआ हादसाफोटो संख्या: 12चित्र परिचय: मृतक सुरेंद्र दास के शव के पास परिजन लखीसरायधनबाद-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस की चपेट में आने से बुधवार को लखीसराय स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या दो पर एक रेल कर्मी की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार जिले के सूर्यगढ़ा प्रखंड अंतर्गत कजरा महिसोना निवासी स्व जदू दास के पुत्र 52 वर्षीय रेलकर्मी सुरेंद्र दास दानापुर रेल डिवीजन अंतर्गत दानापुर जंक्शन में इलेक्ट्रिक लोको पायलट के पद पर कार्यरत थे. वे छुट्टी में अपने गांव आये हुए थे. बुधवार को घरेलू काम से ट्रेन से लखीसराय आये थे. किऊल स्टेशन पर वे धनबाद पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस पर चढ़े थे. लखीसराय स्टेशन पर ट्रेन रुकने से पहले उतरने के क्रम में उनका पांव फिसल गया और वे चलती ट्रेन की चपेट में आ गये. ट्रेन से कट कर उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. उनके परिवार में पत्नी के अलावे दो पुत्र शशि भूषण कुमार व अमरेंद्र कुमार तथा तीन पुत्री हैं. रेल थाना किऊल के थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >