कार्यकर्ता सम्मेलन की सफलता को लेकर बैठक फोटो : 14(बैठक में भाग लेते जदयू कार्यकर्ता) कर्पूरी ठाकुर की जयंती समारोह की तैयारीजमुई . आगामी 24 जनवरी को पटना के कृष्ण मेमोरियल हॉल में जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ की ओर से आयोजित जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती समारोह की सफलता को लेकर जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं की बैठक स्थानीय जदयू कार्यालय में अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रमोद राम चंद्रवंशी की अध्यक्षता में हुई. बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री चंद्रवंशी ने बताया कि कर्पूरी जयंती को सफल बनाने के लिए 18 जनवरी को जदयू अतिपिछड़ा प्र्रकोष्ठ की ओर से गांधी पुस्तकालय सभागार में एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया है. सम्मेलन का उद्घाटन ग्रामीण कार्य विभाग मंत्री शैलेश कुमार के द्वारा किया जायेगा.जबकि इस अवसर पर पूर्व मंत्री दामोदर रावत,अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सीताराम दुखारी समेत जिले के कई नेतागण मौजूद रहेंगे. इस अवसर पर जदयू जिलाध्यक्ष शिवशंकर चौधरी,जदयू नेता ई.शंभुशरण,रंजीत कुमार सिंह उर्फ गोपाल सिंह,युवा जदयू जिलाध्यक्ष मुकेश राजहंस,महादलित प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अरूण भारती,किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष दिनेश मंडल,नगर अध्यक्ष रामबालक मंडल,युवा जदयू प्रदेश सचिव फैयाज अहमद,जमील अहमद,पंकज कुमार सिंह,मो.नन्हु आदि मौजूद थे.
कार्यकर्ता सम्मेलन की सफलता को लेकर बैठक
कार्यकर्ता सम्मेलन की सफलता को लेकर बैठक फोटो : 14(बैठक में भाग लेते जदयू कार्यकर्ता) कर्पूरी ठाकुर की जयंती समारोह की तैयारीजमुई . आगामी 24 जनवरी को पटना के कृष्ण मेमोरियल हॉल में जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ की ओर से आयोजित जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती समारोह की सफलता को लेकर जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं […]
