सड़कों का अतक्रिमण, कैसे हो सुरक्षित यात्रा

सड़कों का अतिक्रमण, कैसे हो सुरक्षित यात्रा फोटो संख्या:01-रामपुर के पास एनएच पर ही कर दिया बालू का भंडारण फोटो संख्या:02-विद्यापीठ चौक पर सड़क पर ही ऑटो खड़ी कर करते हैं यात्री का इंतजार लखीसराय: जिले से होकर गुजरने वाले एनएच 80 के अलावे राजकीय पथों की सूरत जरूर बदली, लेकिन सड़कों के किनारे अवैध […]

सड़कों का अतिक्रमण, कैसे हो सुरक्षित यात्रा फोटो संख्या:01-रामपुर के पास एनएच पर ही कर दिया बालू का भंडारण फोटो संख्या:02-विद्यापीठ चौक पर सड़क पर ही ऑटो खड़ी कर करते हैं यात्री का इंतजार लखीसराय: जिले से होकर गुजरने वाले एनएच 80 के अलावे राजकीय पथों की सूरत जरूर बदली, लेकिन सड़कों के किनारे अवैध भंडारण, ट्रक, ट्रैक्टर व अन्य वाहन पड़ाव आदि से सड़कों की चौड़ाई कम हो गयी है. सड़कों का इस प्रकार से किया गया अतिक्रमण सुरक्षित यात्रा में सबसे बड़ी बाधा साबित हो रही है. स्थिति ये है कि चौड़ी सड़कें भी अतिक्रमण के कारण छोटी पड़ रही हैं. सड़कों पर ट्रैफिक लोड भी लगातार बढ़ता जा रहा है. इसकी वजह से आये दिन दुर्घटना होती है. सड़क पर जहां-तहां खड़े वाहन से भी स्थिति विकट हो जाती है. एनएच 80 पर ही कई जगहों पर सड़क के दोनों ओर दर्जनों ट्रक खड़े कर दिये जाते हैं. अक्सर इसकी वजह से हादसे होते है. लगभग एक माह पूर्व सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के अलीनगर लाइन होटल के समीप एनएच पर खड़े ट्रक में बोलेरो ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी थी. इसमें चालक को छोड़ कर बोलेरो पर सवार एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गयी थी. घटना के बाद भी हम सबक नहीं ले रहे. एनएच 80 पर सूर्यगढ़ा-लखीसराय के बीच निस्ता गांव के समीप सड़क के दोनों ओर कतारबद्ध खड़े ट्रक हादसे को आमंत्रण देते प्रतीत होते हैं. इतना ही नहीं यहां अवैध भंडारण भी परेशानी का कारण बना हुआ है. यहां हर दिन नजर हटी, दुर्घटना घटी वाली स्थिति बनी होती है. सूर्यगढ़ा की ओर जाने वाली सड़क में खतरनाक मोड़ पर बेतरतीब ढंग से ट्रकों के ठहराव से सड़क संकीर्ण हो जाती है. यहां सड़क पर ही वाहन पड़ाव का संचालन होता है. इससे परेशानी और बढ़ जाती है. बड़हिया में गंगासराय आदि जगहों के समीप भी ऐसी ही स्थिति बनी रहती है. सड़कों के किनारे भवन निर्माण एवं व्यवसायियों के द्वारा बालू, गिट्टी, मिट्टी, मोरंग आदि का स्टोर किया जाना तो आम बात है. शहर के संकीर्ण पथ पर होती है परेशानीजिला मुख्यालय की एक मात्र सड़क राजकीय उच्च पथ है जो एक ओर एनएच 80 से तो दूसरी ओर शेखपुरा, जमुई से जुड़ी हुई है. पिछले कुछ वर्षों में शहर की सड़कों पर वाहन की संख्या में काफी इजाफा हुआ, लेकिन सड़क की चौड़ाई एक इंच भी नहीं बढ़ी. इसकी वजह से शहर की सड़कों पर वाहनों का दवाव काफी बढ़ गया है. इसके अलावे सड़क के दोनों ओर अतिक्रमण व जहां-तहां बाइक व अन्य वाहन खड़ा कर दिये जाने की वजह से सड़क हादसा व जाम आम बात बनकर रह गयी है. नया बाजार दालपट्टी, बड़ी दुर्गा स्थान, बाजार समिति आदि स्थानों पर दिन भर मुख्य सड़क पर अवैध वाहनों का जमावड़ा लगा रहता है. प्रतिबंध के बावजूद यहां लोडिंग-अनलोडिंग होते रहता है. इससे आवागमन में काफी परेशानी होती है. ग्राहकों को बैंक करे जागरूकजिले में साइबर क्राइम के बढ़ रहे ग्राफ पर चेंबर ऑफ कामर्स ने जतायी चिंताचेंबर की बैठक में समस्याओं पर चर्चालखीसराय/सूर्यगढ़ा: सोमवार की शाम सूर्यगढ़ा बाजार के गोकुलनंदन काॅम्प्लेक्स के सभाकक्ष में मुंगेर चेंबर ऑफ कामर्स सूर्यगढ़़ा इकाई की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता चेंबर के अध्यक्ष रविशंकर सिंह अशोक ने की. बैठक में आगामी 24 जनवरी को चेंबर का पुर्नगठन किये जाने का निर्णय लिया गया. इसके अलावे सूर्यगढ़ा में तीन साल से ध्वस्त हो चुकी पेय जलापूर्ति योजना पर चेंबर ने चिंता व्यक्त की. सदस्यों का कहना था कि 2015 में सूर्यगढ़़ा बाजार में पेय जलापूर्ति की व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए चेंबर के द्वारा जिलाधिकारी से लेकर पटना तक विभागीय पदाधिकारी गुहार लगायी गयी की गयी, लेकिन व्यवस्था सही नहीं हो पायी. स्थिति जस की तस बनी हुई है. बैठक में 24 जनवरी के बाद चेंबर की नवगठित कमेटी के द्वारा इसे लेकर बेहतर तरीके से प्रयास कर उक्त समस्या के निराकरण करने का निर्णय लिया गया. बैंकों में बढ़ रहे फर्जीवाड़ा पर चेंबर ने चिंता जतायी. चेंबर के अध्यक्ष ने कहा कि हाल के दिनों में क्षेत्र में जिस तरह साइबर क्राइम का ग्राफ बढ़ा है, वह चिंता का विषय है. बैंक खाता का गुप्त कोड जान कर राशि की निकासी करने के आरोप में एमपी पुलिस ने स्थानीय दो युवकों को गिरफ्तार किया है. खास कर गांव के भोले-भाले लोग इसका शिकार हो रहे हैं. एटीएम कार्ड बदल कर उसका गुप्त नंबर जान कर साइबर अपराधी लगातार लोगों को शिकार बना रहे हैं. चेंबर के द्वारा इसको लेकर बैंक अधिकारियों के सहयोग से ग्राहकों के बीच जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया. अंत में चेंबर अध्यक्ष रविशंकर प्रसाद सिंह अशोक ने उम्मीद जतायी कि 2016 की नयी कमेटी में ऊर्जावान सदस्यों के शामिल होने से चेंबर की कार्यशैली में सुधार होगा. बैठक में जयशंकर अग्रवाल, अनिल कुमार वर्मा, प्रेम कुमार, विमल वर्मा, सचिव आलोक अग्रवाल, शंभू वर्मा, संजय अग्रवाल, दिलीप लुहारूका, प्रवीण राठौर, रंजीत कुमार मंडल, मुंशी साव, अशोक कुमार गुप्ता, ध्रुव कुमार आदि उपस्थित थे. दान-पुण्य का पर्व मकर संक्रांति 15 को*बाजारों में खरीदारों की भीड़लखीसराय. स्नान-दान का पर्व मकर संक्रांति 15 जनवरी को मनाया जायेगा. वाराणसी पंचांग के अनुसार इस दिन प्रात: 7.34 बजे सूर्य धनु राशि को छोड़ कर मकर राशि में प्रवेश करेगा. इसी के साथ संक्रांति का पुण्य काल शुरू हो जायेगा. 14 जनवरी की रात से पुण्य काल की संक्रांति शुरू हो जायेगी और प्रात: 7.34 बजे इसका पुण्य काल होगा. इसके बाद स्नान-ध्यान एवं दान- पुण्य का कार्य शुरू हो जायेगा. संक्रांति का पुण्य काल सूर्यास्त तक रहेगा. ज्योतिषाचार्य उमा शंकर व्यास जी के मुताबिक सूर्योदय के बाद पुण्य काल मिल रहा है. इस कारण इस दिन इसका पुण्य काल माना जायेगा. इस कारण मकर संक्रांति का पर्व 15 जनवरी को मनाया जायेगा. उन्होंने बताया कि 2017 में मकर संक्रांति 14 जनवरी को मनाया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >