आगामी 17 से पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत को ले हुई बैठक

आगामी 17 से पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत को ले हुई बैठक झाझा. आगामी 17 जनवरी से होनेवाली पोलियो को लेकर रेफेरल अस्पताल झाझा में चिकित्सा पदाधिकारी ड आबिद हुसैन की अध्यक्षता में एक बैठक हुई. बैठक में शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने पर विस्तृत चर्चा की गयी. […]

आगामी 17 से पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत को ले हुई बैठक झाझा. आगामी 17 जनवरी से होनेवाली पोलियो को लेकर रेफेरल अस्पताल झाझा में चिकित्सा पदाधिकारी ड आबिद हुसैन की अध्यक्षता में एक बैठक हुई. बैठक में शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने पर विस्तृत चर्चा की गयी. 17 जनवरी से 22 जनवरी तक चलने वाले कार्यक्रम को सफल बनाने के लिएमौके पर मौजूद प्रखंड विकास पदाधिकारी सतीश कुमार, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी कुमारी देवमुनि, पुनि सह थानाध्यक्ष अरुण कुमार राय ने भी भरपूर सहयोग देने की बात कही. चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि अभियान के सफल संचालन हेतु 105 टीम लगायी जाएंगी. इसके अलावा 39 पर्यवेक्षक, आठ ट्रांजिट टीम लगायी गयी है. मौके पर स्वास्थ प्रबंधक उपेन्द्र चौधरी समेत कई लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >