प्रताड़ना से परेशान होकर कोलकाता से भागी लड़की झाझा पहुंची घर की माली हालात से परेशान घरवालों ने लगाया था घरेलू काम काज पर मालिक की गलत आचरण से परेशान दोनों ने बनाया भागने का प्लानपुलिस संरक्षण में भी दहशत में थी लड़की दोनों लड़कियों को आरपीएफ ने चाइल्ड हेल्प लाइन लाइन जमुई को किया सुपुर्दफोटो 2(आरपीएफ निरीक्षक के साथ शब्बीर व हसीना खातून)प्रतिनिधि, जमुई/झाझामालिक की प्रताड़ना से परेशान हो कोलकाता (पश्चिम बंगाल) से भागी उत्तर प्रदेश की दो नाबालिग लड़की को आरपीएफ के जवानों ने झाझा स्टेशन पर बरामद किया है. दोनों लड़की को पुलिस ने पूछताछ के बाद चाइल्ड हेल्प लाइन जमुई को सुपुर्द कर दिया है. इस बाबत आरपीएफ निरीक्षक ज्ञानेश कुमार झा ने बताया कि बालिका विद्यालय झाझा के शिक्षक नवीन कुमार सिन्हा नामक व्यक्ति दोनों लड़कियों को हावड़ा मोकामा पैसेंजर में हैरान परेशान देख कर पूछताछ के बाद अपने साथ लेकर झाझा स्टेशन पहुंचे व इसकी सूचना आरपीएफ को दी. उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिला के चोरीचौरा निवासी बरामद लड़की 15 वर्षीय हसीना खातून, 12 वर्षीय शब्बीरा खातून ने बताया कि वह दोनों एक ही घर का रहने वाली है. घर की माली हालात को लेकर उनके घर के लोगों ने ही उन दोनों(फूफू-भतीजी) को कोलकाता स्थित एसीआइडी रोड के हाजिर गुलाम मुस्तफा के यहां घरेलू काम-काज को लेकर छोड़ दिया था. करीब तीन साल से वह दोनों कोलकाता निवासी मो मुस्तफा के यहां कामकाज कर बसर कर रही थीं. साथ ही बताया कि शुरुआती दिनों में तो सब कुछ ठीक ठाक था, लेकिन इन दिनों मालिक की मारपीट व गलत नीयत से दोनों परेशानी महसूस करने लगी थीं. उक्त परेशानी को देखते हुए दोनों ने वहां से योजना बना कर रात्रि में फरार हो गयी. पीड़िता ने बताया कि बेसुध भागने के बाद वह दोनों हावड़ा स्टेशन पहुंच ट्रेन में सवार हो गयीं. इसके बाद उन्हें कुछ पता नहीं कि हम कहां जा रहे हैं. प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो दोनों लड़की पुलिस संरक्षण में भी अपने मालिक को सोच कर भयभीत हो रही थीं.
प्रताड़ना से परेशान होकर कोलकाता से भागी लड़की झाझा पहुंची
प्रताड़ना से परेशान होकर कोलकाता से भागी लड़की झाझा पहुंची घर की माली हालात से परेशान घरवालों ने लगाया था घरेलू काम काज पर मालिक की गलत आचरण से परेशान दोनों ने बनाया भागने का प्लानपुलिस संरक्षण में भी दहशत में थी लड़की दोनों लड़कियों को आरपीएफ ने चाइल्ड हेल्प लाइन लाइन जमुई को किया […]
