पेंशनर्स एसोसिएशन के सदस्यों की बैठक

पेंशनर्स एसोसिएशन के सदस्यों की बैठक जमुई. स्थानीय शुक्रदास स्मृति भवन में सोमवार को पेंशनर्स एसोसिएशन के सदस्यों की बैठक जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में सर्वप्रथम दो मिनट का मौन रख कर पठानकोट के एयरबेस में विगत 2 जनवरी को हुए आतंकी हमले में मारे गये सात जवानों की याद […]

पेंशनर्स एसोसिएशन के सदस्यों की बैठक जमुई. स्थानीय शुक्रदास स्मृति भवन में सोमवार को पेंशनर्स एसोसिएशन के सदस्यों की बैठक जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में सर्वप्रथम दो मिनट का मौन रख कर पठानकोट के एयरबेस में विगत 2 जनवरी को हुए आतंकी हमले में मारे गये सात जवानों की याद में शोकसभा का आयोजन किया गया. मौके पर उपस्थित एसोसिएशन के सदस्यों को संबोधित करते हुए जिला सह प्रमंडलीय मंत्री सरयुग पासवान ने कहा कि केंद्र सरकार के सप्तम वेतन आयोग द्वारा अनुशंसित श्रमिक कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन 25 हजार व अधिकतम वेतन 2 लाख 50 हजार रूपया किया जाय. इसी के अनुपात में न्यूनतम पेंशन 13 हजार रुपया एक जनवरी 2015 से लागू किया जाय और इसमें छेड़छाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि 50 प्रतिशत महंगाई राहत को अविलंब पेंशन में जोड़ा जाय और पुरानी पेंशन नीति को अविलंब लागू किया जाय तथा केंद्र सरकार की तर्ज पर 5 सौ रूपये चिकित्सा भत्ता तथा नि:शुल्क चिकित्सा की व्यवस्था की जाय. इस अवसर पर रणधीर प्रसाद, विनोद बिहारी झा, हासिम मलिक, रामरतन यादव, कमालउद्दीन, किशोरी राम, विनोद कुमार सिंह, योगेंद्र प्रसाद राय, उपेंद्र ठाकुर, बासुदेव सिंह, किशोरी देवी, विजय किशोर प्रसाद आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >